होम / रेसपीज़ / दाल तड़का

Photo of Dal tadka by Nandini Maheshwari at BetterButter
941
6
0.0(0)
0

दाल तड़का

Sep-15-2018
Nandini Maheshwari
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दाल तड़का रेसपी के बारे में

बनाने में आसान और खाने में स्वादिष्ट, रेस्टोरेंट स्टाइल दाल तड़का

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • पंजाबी
  • शैलो फ्राई
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • प्रेशर कुक
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1/2 कप तुवेर दाल
  2. 2 बड़े चम्मच चना दाल
  3. 2 बड़े चम्मच धुली मूंग दाल
  4. 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन हरी मिर्च की पेस्ट
  5. 4 चम्मच घी
  6. 2 चम्मच तेल
  7. 1 चम्मच जीरा
  8. स्वादानुसार नमक
  9. 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  10. 2 चम्मच धनिया पाउडर
  11. 1चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  12. चुटकी भर हींग
  13. 1/2चम्मच गरम मसाला पाउडर
  14. कटा हुआ हरा धनिया पत्ती
  15. 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  16. 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
  17. तड़का..
  18. 1 बड़ा चम्मच घी
  19. 1/4 चम्मच जीरा
  20. 4-5 कटी लहसुन की कली
  21. 1/4चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  22. 2 सूखी साबुत लाल मिर्च

निर्देश

  1. तीनो दाल को मिला कर 2-3बार धो लें और 20 मिनट के लिए भिगो दें।
  2. कुकर में दाल और उसका तिगुना पानी डाले,1 चम्मच घी, 1/4चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2चम्मच नमक मिलाये और ढक्कन लगा कर 4 -5 सिटी लगा दे।
  3. पैन में 2 बड़े चम्मच घी और तेल डाले, जीरा डाले, अदरक लहसुन मिर्ची की पेस्ट डाल कर भूने।
  4. कटा हुआ प्याज़ मिलाये सुनहरा होने तक भूने,उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक ,हींग डाल कर भूने।
  5. कटा हुआ टमाटर मिलाये और ढक कर घी के साइड मे आने तक पकाये।
  6. उबली हुई दाल मिलाये, और गरम पानी डाले।
  7. गरम मसाला पाउडर, कटा हरा धनिया पत्ती मिलाये और 8 -10 मिनट पकाये,दाल तैयार है।
  8. तड़का....
  9. तड़का पैन में 1 बड़ा चम्मच घी डाले, उसमे जीरा और कटा लहसुन मिलाएं ,लाल मिर्च पाउडर,सूखी लाल मिर्च डाले और दाल पर तड़का लगा दे।
  10. हमारी रेस्टोरेंट स्टाइल दाल तड़का तैयार है, इसको रोटी ,पराठा ,नान या चावल के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर