होम / रेसपीज़ / शाही गोभी कोफ्ता करी

Photo of Shahi gobhi kofta curry by Shashwatee Swagatica at BetterButter
944
8
0.0(0)
0

शाही गोभी कोफ्ता करी

Sep-16-2018
Shashwatee Swagatica
20 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

शाही गोभी कोफ्ता करी रेसपी के बारे में

ये बहुत ही स्वादिष्ट और रिच ग्रेवी रेसिपी है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • पूर्व भारतीय
  • स्टर फ्राई
  • भूनना
  • ब्लेंडिंग
  • उबलना
  • तलना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 2

  1. कोफ्ते के लिए सामग्री-
  2. फूल गोभी 1/2 (या) कद्दूकस 1कप
  3. उबला हुआ आलू 2
  4. अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
  5. बारीक कटी हुई हरी मिर्च 2
  6. बारीक कटे हुए धनिया के पत्ते 2 चम्मच
  7. लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  8. चाट मसाला पाउडर 1 चम्मच
  9. हल्दी पाउडर 1/2चम्मच
  10. नमक स्वादानुसार
  11. कॉर्नफ्लोर 2 चम्मच
  12. मैदा 4 चम्मच
  13. तेल तलने के लिए जरूरत के मुताबिक
  14. मसाले के लिए सामग्री-
  15. अदरक 1"
  16. लहसुन 6
  17. कटे हुए प्याज 1
  18. टमाटर 1
  19. अन्य सामग्री
  20. काजू 1/2 कप
  21. कसूरी मेथी 2 चम्मच
  22. हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
  23. लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  24. गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच
  25. जीरा पाउडर 1 चम्मच
  26. दूध 1/2कप
  27. मलाई (क्रीम) - 4 चम्मच
  28. चीनी 1/2 चम्मच
  29. तेल 2 चम्मच
  30. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. गोभी को धो लें और कद्दूकस कर लें।
  2. उबले हुए आलू को छील के कद्दूकस करके रखें।
  3. एक बर्तन में कोफ्ते के लिए लिखा गया सारा सामग्री ले और मिला ले।
  4. ध्यान रखें अंत में नमक डालें।
  5. समान आकार के कोफ्ते/बल बनाएं।
  6. तेल में सुनहरा होने तक तलें।
  7. दुसरे एक कड़ाई में एक चम्मच तेल गर्म करें।
  8. इसमें अदरक, लहसुन और प्याज डालें।
  9. प्याज नरम होने तक भून लें।
  10. कटे हुए टमाटर डालें।
  11. चुटकी भर नमक डालें।
  12. दो-तीन मिनट के लिए पकाएं।
  13. गैस बंद करें और ठंडा होने दें।
  14. मिक्सी में पीस लें।
  15. काजू को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोए ओर थोड़ा पानी के साथ इसे पीस लें।
  16. कढ़ाई में एक चम्मच तेल गरम करें।
  17. इसमें कसूरी मेथी डालें।
  18. तैयार किया हुआ मसाला पेस्ट डालें।
  19. 1 मिनट के लिए पकाएं।
  20. सारे सूखे मसालें डालें और मिला लें।
  21. जब कड़ाई में तेल छोडने लगे , तो काजू पेस्ट डालें।
  22. दूध डालें।
  23. 2 मिनट के लिए पकाएं।
  24. 1/2कप पानी डालें।
  25. 5 मिनट के लिए ढककर पकाएं।
  26. नमक और चीनी डालें।
  27. क्रीम डालें और मिला लें।
  28. कोफ्ता डालें और गैस बंद कर दें।
  29. बारीक कटे हुए धनिया के पत्तों से सजाएं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर