होम / रेसपीज़ / क्रीमी दही मछली

Photo of Cremi dahi machhli by Shashwatee Swagatica at BetterButter
1289
1
0.0(0)
0

क्रीमी दही मछली

Sep-27-2018
Shashwatee Swagatica
15 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

क्रीमी दही मछली रेसपी के बारे में

यह झटपट बनने वाला और बहुत ही स्वादिष्ट मछली की रेसिपी है।

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • उड़ीसा
  • धीमी आंच पर उबालना
  • विस्किंग
  • ब्लेंडिंग
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. रोहू मछली कटे हुए 4 पीस
  2. आलू 2 (4 टुकडा लंबाई में कटा हुआ)
  3. गाढ़ा दही 1कप
  4. पंच फोरन 1 चम्मच
  5. हरी मिर्च 4
  6. सुखी लाल मिर्च 2
  7. करी पत्ता 8-9
  8. दरदरा कुटा हुआ लहसुन 2 चम्मच
  9. हल्दी पाउडर 1 चम्मच
  10. लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  11. नमक स्वाद अनुसार
  12. सरसों का तेल 2चम्मच
  13. मसाले के लिए सामग्री-
  14. पीली सरसों 3 चम्मच
  15. पुस्तक दाना 1 चम्मच
  16. जीरा 1 चम्मच
  17. नारियल 2 चम्मच
  18. लहसुन की कलियां 6
  19. हरी मिर्च 2

निर्देश

  1. मछली को नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और 1चम्मच सरसों का तेल में अच्छे से मैरिनेट करें।
  2. 15 से 20 मिनट तक ढक कर रखें।
  3. पीली सरसों और पोस्तक दाना को अलग-अलग 10 मिनट तक भिगो के रखे।
  4. मसाले के लिए लिखा गया सारा सामग्री लें और पेस्ट बनाएं।
  5. एक बड़ा सा बर्तन ले और उसमें दही ले। फेंट लें।
  6. इसमें मसाला पेस्ट मिलाएं और अच्छे से मिला लें।
  7. कढ़ाई में एक चम्मच सरसों का तेल गर्म करें।
  8. इसमें पंच फोरन, लाल मिर्च और करी पत्ता डालें।
  9. जब चटक ने लगे आंच धीमी कर दें।
  10. अब इसमें दही का मिश्रण को डालें।
  11. लगातार धीमी आंच पर चलाते रहे।
  12. जब तेल छोड़ने लगे तब इसमें 1-1/2 कप पानी, नमक और हल्दी पाउडर मिलाएं।
  13. जब उबाल आने लगे तब आलू और मछली को डालें।
  14. ढककर 5 मिनट तक पकाएं।
  15. ढक्कन खोल के मछली को चेक करें और पलट दें।
  16. फिर से ढक के 4-5 मिनट तक पकाएं।
  17. अंत में दरदरा कुटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च और एक चम्मच सरसों का तेल डालें।
  18. गरमा गरम चावल के साथ परोसें।
  19. इस रेसिपी में कच्ची मछली का प्रयोग होता है और स्वादिष्ट लगता है।
  20. पर आप चाहे तो मछली को थोड़ा फ्राए कर सकते हैं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर