Photo of Aalu Akbari by Neelam Barot at BetterButter
980
8
0.0(1)
0

Aalu Akbari

Oct-08-2018
Neelam Barot
15 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • मुग़लई
  • पैन फ्राई
  • स्टर फ्राई
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • तलना
  • मुख्य डिश
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. कोफ्ते के लिए :-
  2. उबले हुए आलू 4 मध्यम
  3. कॉर्न फ्लोर 4 बड़े चम्मच
  4. नमक 1/4 छोटी चम्मच
  5. काजू-किसमिस बारीक कटे हुए 2 बड़ा चम्मच
  6. तेल कोफ्ते तलने के लिए
  7. ग्रेवी के लिए :-
  8. काजू 1/2 कप
  9. मगजतरी के बीज 1 बड़ा चम्मच
  10. खसखस 1 बड़ा चम्मच
  11. दूध 2 कप
  12. क्रीम 1/2 कप
  13. नमक स्वाद के अनुसार
  14. हल्दी पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
  15. लाल मिर्च पाउडर 1 बड़ा चम्मच
  16. धनिया जीरा पाउडर 1 बड़ा चम्मच
  17. गरम मसाला 1 छोटी चम्मच
  18. हींग 1/2 छोटी चम्मच
  19. प्याज 2 बारीक कटे हुए
  20. हरी मिर्च,अदरक और लहसुन पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
  21. घी 2 बड़े चम्मच
  22. तेल 2 बड़े चम्मच
  23. ऊपर से सजाने के लिए :-
  24. कसूरी मेथी 2 चुटकी
  25. काजू का चूरा 1 छोटी चम्मच
  26. धनिया पत्ती
  27. परोसने के लिए :-
  28. गार्लिक नान

निर्देश

  1. कोफ्ता बनाने के लिए एक परात में उबले आलू ले के कद्दूकस करले।
  2. उसमे नमक और कॉर्न फ्लोर डालके आटा गूंथ लें।
  3. आटे के छोटे से गोले बनाले बीच मे काजू किसमिश का स्टफिंग भरे और कोफ्ते बनाके हाथ से थोड़ा फ्लैट करले।
  4. गर्म तेल में सुनहरे रंग के होने तक तल के निकाल लें।
  5. काजू, मगजतरी, खसखस को सूखा पीस ले फिर 1 कप दूध डालके फिरसे पीस के पेस्ट बना ले।
  6. कड़ाई में घी और तेल दोनों डालके गर्म करें और हींग डाले । फिर उसमे प्याज डालके भूने।
  7. अब अदरक मिर्ची ओर लहसुन की पेस्ट भी डालदे और 2 मिनीट चलाए।
  8. प्याज भून जाए फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया जीरा पाउडर और नमक डालें।
  9. अब काजू की पेस्ट डाले कुछ देर चला ले।
  10. अब इसमें बाकी का 1 कप दूध डाले साथ ही1 कप पानी डालकर ढककर 5 मिनीट पका लें।
  11. अब गरम मसाला और क्रीम डालकर मिला लें ग्रेवी तैयार है।
  12. अब ग्रेवी को सर्विंग बाउल में निकले ऊपर कोफ्ता रखे फिर थोड़ी ग्रेवी डाले।
  13. ऊपर से कसूरी मेथी, काजू का चूरा, और धनिया पत्ती डाले।
  14. गरमा गरम आलू अकबरी को नान के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Mumma's kitchen
Oct-13-2018
Mumma's kitchen   Oct-13-2018

Yummy yummy :yum:

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर