होम / रेसपीज़ / सूजी के खमण

Photo of Suji ke khaman by Shobha Vyas at BetterButter
671
3
0.0(0)
0

सूजी के खमण

Oct-17-2018
Shobha Vyas
5 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सूजी के खमण रेसपी के बारे में

यह सूजी से बनी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप सूजी
  2. 1 कप दही
  3. 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुई
  4. 4-5 कड़ी पत्ता
  5. 1/2 चम्मच राई
  6. 1 चम्मच तेल
  7. 1/2 छोटा चम्मच इनो पाउडर
  8. 3/4 चम्मच चीनी
  9. 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  10. थोड़ा हरा धनिया
  11. नमक स्वाद अनुसार

निर्देश

  1. एक बर्तन में सूजी,दही,नमक,चीनी हल्दी,डालकर अच्छे से मिक्स कर के गाढा पेस्ट बना दे।अब इसे ढक कर 5 मिनट के लिए रख दे।
  2. एक कुकर में एक ग्लास पानी डालें उसमे जाली स्टेण्ड रख दे।
  3. जिस बर्तन में हमे खमण बनाना है उसमें चिकनाई लगा कर कुकर में रखे ओर गरम होने दे।
  4. पेस्ट मे पानी कम लगे तो थोड़ा मिलाये ओर इनो डाल कर मिक्स करें बुलबले आने तक मिलाये।
  5. पेस्ट को कुकर में रखे बर्तन में डाल कर ढक्कन लगा दे।कुकर के ढक्कन की सिटी ओर रिंग दोनो निकाल दे।
  6. थोड़ी देर बाद ढक्कन हटा कर चाकू से चेक करें पक जाए तो आंच बंद कर दे और कुकर से निकाल कर ठंडा होने दे।
  7. चाकू से तैयार खमण को मनचाहे आकार में काट दे। एक तड़का पेन में तेल गरम करे राई डाल कर चटकाये फिर हरी मिर्च, कड़ी पत्ता डाल कर खमण में तड़का लगा दे।
  8. ऊपर से हरा धनिया डालकर परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर