होम / रेसपीज़ / खजूर बादाम चॉकलेट

Photo of Khajur badam chocolate by Anjali Kataria at BetterButter
1476
2
0.0(0)
0

खजूर बादाम चॉकलेट

Oct-28-2018
Anjali Kataria
10 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

खजूर बादाम चॉकलेट रेसपी के बारे में

खजूर बादाम चॉकलेट झटपट से बनने वाली चॉकलेट है। यह रेसिपी में मैंने खजूर बादाम डार्क चॉकलेट और चॉकलेट सिरप का उपयोग किया है। यह खूब सरल रेसिपी है। और जल्दी से बन भी जाती है। दीपावली के त्यौहार में यह चॉकलेट बना कर अपने मेहमान को खिला सकते हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • दिवाली
  • गुजराती
  • जमाना (ठंडा)
  • माइक्रोवेव
  • बेसिक रेसिपी
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. ९-१० खजूर
  2. ९-१० बादाम
  3. १ कप डार्क चॉकलेट
  4. १/२ कप हर्शी चॉकलेट सिरप

निर्देश

  1. सब से पहले खजूर के बीज निकाल ले।
  2. अब बीज की जगह पर बादाम को रख दे।
  3. इस तरह से सभी खजूर को बादाम से भर ले।
  4. ध्यान रखे बीज निकलते समय खजूर टूटे ना।
  5. बेहतर चॉकलेट के लिए नरम ओर ड्राय खजूर का उपयोग करे।
  6. अब खजूर को एक तरफ रखे।
  7. एक बाउल ले।
  8. उसमें डार्क चॉकलेट डाले।
  9. माइक्रोवेव में २०-३० सेकंड तक पिघलने के लिए रखे।
  10. अब बनाए खजूर को चॉकलेट सिरप में डिप करे।
  11. बाद में मेल्टेड चॉकलेट में डिप कर के एक थाली में रखे।
  12. इस प्रकार सभी खजूर को डिप कर ले।
  13. ८-१० मिनिट तक फ्रिज में सेट करने के लिए रखे।
  14. खजूर बादाम चॉकलेट सर्व करने के लिए तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर