Photo of Maisur pak by Nishha Arora at BetterButter
746
11
0.0(1)
0

Maisur pak

Oct-30-2018
Nishha Arora
2 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • त्योहारी
  • कर्नाटक
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 3

  1. एक कप चीनी
  2. 6 बड़े चम्मच दूध
  3. आधा क और एक चौथाई का देसी घी
  4. आधा कप मिल्क पाउडर
  5. एक चौथाई कप बेसन
  6. चुटकी भर ऑरेंज कलर
  7. 8 से 10 बादाम सजाने के लिए

निर्देश

  1. एक पैन में गर्म करें चीनी और दूध और उससे बनाएं एक तार की चाशनी।
  2. आंच को धीमी करके उसमें मिलाये मिल्क पाउडर और उसे कुछ देर के लिए लगातार चलाते हुए पकाएं।
  3. अब इसमें मिलाएं छना हुआ बेसन और उसे भी 2 मिनट तक अच्छे से हिलाते हुए पकाएं।
  4. अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके डाले 1/2 कप गर्म देसी घी और इसे लगातार चलाते रहे।
  5. आप देखेंगे कि मिश्रण में बुलबुले उठने लग गए हैं। धीरे-धीरे सारा घी बेसन में मिल जाएगा। तब फिर से डालें 1/4 कप देसी घी और लगातार चलाते हुए पकाये जब तक ज्यादातर घी बेसन में मिल न जाये।
  6. 10 से 15 मिनट तक पकाने के बाद मिश्रण पैन की साइड छोड़ देगा उसका एक अच्छा सा गोल्डन कलर आ जाएगा तब हम इसमें मिलाएंगे ऑरेंज रंग और उसे भी अच्छे से मिला लेंगे और आंच बंद कर देंगे।
  7. अब इस मिश्रण को बटर पेपर लगे मेटल के मौल्ड में या स्टील की प्लेट में पलट ले और उसे ठंडा होने दे। (आप चाहे तोह इस समय बादाम भी मिला सकते हैं)
  8. मनपसंद आकार में काटे और परोसे।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Jyoti Adwani
Oct-31-2018
Jyoti Adwani   Oct-31-2018

No words :clap::clap::clap::clap::clap::clap::clap::clap::clap::ok_hand::ok_hand::ok_hand::ok_hand: Superb

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर