होम / रेसपीज़ / गुलकंद भरे पोहा बॉल्स।

Photo of Gulkand bhare poha bols। by Neelima Rani at BetterButter
870
2
0.0(0)
0

गुलकंद भरे पोहा बॉल्स।

Nov-06-2018
Neelima Rani
15 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

गुलकंद भरे पोहा बॉल्स। रेसपी के बारे में

ये बहुत ही आसान और स्वादिष्ट लड्डू की रेसिपी हैं। खाने के बाद कोई नहीं बता पायेगा कि ये पोहे से बने हैं।

रेसपी टैग

  • आसान
  • दिवाली
  • भूनना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. पोहा -1 कप
  2. घी - 1 बड़ा चम्मच
  3. दरदरे पिसे हुए काजू - 1/2 कप
  4. मावा - 1/2 कप।
  5. दूध - 1 बड़ा चम्मच
  6. खाने वाला हरा रंग - 1 चुटकी
  7. पिसी चीनी - 1/2 कप
  8. गुलकंद - 4 बड़े चम्मच
  9. दरदरे पिसे हुए मिक्स मेवे - 3 बडे़ चम्मच

निर्देश

  1. पोहे को ग्राइंडर मे डाले
  2. सूजी जैसा पीस लें
  3. एक कडाही मे घी गरम करें, उसमें पिसा पोहा डाल कर धीमी आंच पर 2-3 मिनट भूनें।
  4. फिर मावा डाल कर अच्छे से मिलाये।
  5. अब इसमें पिसी चीनी डाल कर मिलाएं।
  6. जब सब अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें दूध और 1 बड़ा चम्मच पानी डाले, साथ ही हरा रंग भी डाल दें।
  7. जब मिश्रण इकट्ठा होने लगे तो इसमें पिसा काजू डाले, अच्छे से मिलाये।
  8. अब इसे चिकनी की हुई थाली मे डाल कर ठंडा कर लें।
  9. एक कटोरी में गुलकंद और दरदरे पिसे मेवे डाले।
  10. अच्छे से मिलाये।
  11. गुलकंद मिश्रण के छोटे - छोटे गोले बना ले।
  12. पोहे वाले मिश्रण को हाथो से मसल कर चिकना कर ले।
  13. अब हाथो पर पोहे का थोड़ा मिश्रण लेकर फैलाये।
  14. बीच मे गुलकंद का गोला रख कर अच्छे से बंद करके लड्डू की शेप दे।
  15. इसी तरह सारे लड्डू बना ले।
  16. लड्डू को बीच से काटे और कटे बादाम से सजा कर परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर