होम / रेसपीज़ / नारियल कलाकंद

Photo of Coconut kalakand by Anjali Valecha at BetterButter
508
1
0.0(0)
0

नारियल कलाकंद

Nov-10-2018
Anjali Valecha
30 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

नारियल कलाकंद रेसपी के बारे में

त्यौहार के अवसर पर मिठाई बनाने और खाने का रिवाज हमारे देश में होता है। इस बार कलाकंद में कुछ नया करने की चाह में मैंने इसमें नारियल का बूरा मिलाया और तीन रंगों के मेल से इसे बनाया है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • सौटे
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 8

  1. २ लीटर फुल क्रीम मिल्क
  2. २ बड़े चम्मच विनेगर
  3. ३०० मिलीलीटर कंडेंस्ड मिल्क
  4. १/२ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  5. १/२ कप नारियल का बूरा
  6. १/४ कप हर्शेस चॉकलेट सिरप
  7. १/४ कप हर्शेस स्ट्रौबरी सिरप
  8. २ छोटे चम्मच कोको पाउडर
  9. २ बड़े चम्मच सफेद चॉकलेट
  10. १ बड़ा चम्मच कटे हुए बादाम
  11. १ बड़ा चम्मच कटे हुए पिस्ता

निर्देश

  1. एक बड़े पैन में दूध उबाल लें।
  2. दो चम्मच विनेगर डालकर दूध को फाड़ लें।
  3. ताजा पनीर को मलमल के कपड़े में छानकर लें और पानी अलग कर लें।
  4. आधे घंटे तक टांग कर रख दें कि पानी थोड़ा सूख जाए।
  5. अब एक बड़ी कढ़ाई में ताजा पनीर , कंडेंस्ड मिल्क ,छोटी इलायची पाउडर और नारियल का बूरा मिला लें।
  6. १०-१५ मिनट तक धीमी आंच पर चलाते रहे जब तक कि मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
  7. अब इस मिश्रण के तीन भाग कर लें।
  8. एक चौकोर टिन पर पार्चमैंट पेपर लगा लें।
  9. पहले भाग में कोको पाउडर और हर्शेस का चॉकलेट सिरप मिलाकर चला लें।
  10. इस मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा होने पर पार्चमैंट पेपर लगे हुए टिन में फैला लें।
  11. दूसरे भाग में सफेद चॉकलेट मिलाकर थोड़ा गाढ़ा होने तक पका लें।
  12. इस भाग को चॉकलेट वाले भाग के ऊपर फैला लें।
  13. तीसरे भाग में हर्शेस का स्ट्रौबरी सिरप डाल कर मिला लें।
  14. इसे भी थोड़ा गाढ़ा होने तक चला लें।
  15. इस भाग को सफेद चॉकलेट के ऊपर वाले भाग पर फैला लें।
  16. ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर फैला लें।
  17. ३-४ घंटे बाद तक ठंडा होने पर अपने मनचाहे आकार में काट लें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर