होम / रेसपीज़ / संजोरी- हलवा/ शीरा स्टफ्ड पराठा

Photo of Sanjori- Halwa/Sheera Stuffed Parantha by Sonal Sardesai at BetterButter
1391
50
5.0(0)
0

संजोरी- हलवा/ शीरा स्टफ्ड पराठा

Jul-16-2016
Sonal Sardesai
180 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • महाराष्ट्र
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. हलवा/शीरा के लिए:
  2. 1 कप सूजी/रवा
  3. 4 बड़ा चम्मच घी
  4. 1 कप चीनी
  5. 2 कप पानी
  6. 1 कप दूध
  7. 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर
  8. केसर के कुछ रेसे 2 बड़ा चम्मच गर्म दूध में घोले हुए (अगर चाहें तो)
  9. 4-5 बादाम बारिक चपटी कटी हुई
  10. 3/4 कप भुना हुआ बेसन
  11. पराठे के बाहरी परत के लिए:
  12. 4 कप गेहूं का आटा
  13. 1 बड़ा चम्मच घी/ रिफाइंड वनस्पति तेलौ
  14. एक चुटकी नमक
  15. पानी जरुरत के मुताबिक आटा गूंधने के लिए

निर्देश

  1. शीरा बनाने के लिए:
  2. एक बर्तन में पानी और दूध मिलाकर उबलने के लिए रख दें, उसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर चीनी पूरी तरह घुल जाने तक पकाएं।
  3. तब तक, एक कढ़ाई में घी गर्म कर लें।
  4. इसमें रवा डालें और मध्यम आंच पर भुनें, बीच-बीच में चलाते रहें। सुनहरा भूरा और महकदार होने दें। इसमें 5-6 मिनट लगेंगे। फिर आंच बंद कर दें।
  5. अब इसमें दूध-चीनी मिश्रण मिला दें, लगातार चलाते रहें ताकि गांठे ना रह जाएं।
  6. फिर आंच शुरु करें और इसे 3-4 मिनट तक ढककर पकाएं, जब तक मुलायम और गाढ़ा ना हो जाए।
  7. फिर आंच पर से उतार लें।
  8. अब इसमें इलायची पावडर और केसर (अगर लिया है तो) डालें।
  9. फिर कटे बादाम डालेें और अच्छे से मिलाएं।
  10. अब इसे ठंडा होने दें और फिर 2 घंटे तक फ्रीज में रख दें।
  11. इसके बाद ठंडे हलवे में भुना बेसन डालें, अच्छे से मिलाएं और फिर बगल रख दें।
  12. संजोरी बनाने के लिए:
  13. गेहूं के आटे में पानी, नमक और तेल डालकर कड़क आटा गूंध लें, आपको जैसा पराठा चाहिए वैसा।
  14. फिर इसे ढककर 15 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  15. इसके बाद इसके छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। थोड़ा सा बेल कर इस पर ठंडा हलवा रखें। ऊपर थोड़ा सूखा आटा छिड़कें और बंद करके पराठा बेल लें।
  16. गर्म तवे पर मध्यम आंच पर पराठे को सेकें, दोनों तरफ हल्का घी लगाते हुए पकाएं।
  17. भूरा होने दें और दोनों तरफ अच्छे से पक जाने के बाद तवे पर से उतार लें।
  18. इसके ऊपर घी लगाएं और परोसें।
  19. छुट्टियों के दिनों में ये एक शानदार नाश्ता है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर