होम / रेसपीज़ / ट्रिपल मीठा मज़ा शॉट्स (गाजर हलवा , रबड़ी, शाही टोस्ट)

Photo of Triple mitha maza shots (gajar halwa , rabdi , shahi tost ) by Nishha Arora at BetterButter
1356
1
0.0(0)
0

ट्रिपल मीठा मज़ा शॉट्स (गाजर हलवा , रबड़ी, शाही टोस्ट)

Nov-11-2018
Nishha Arora
120 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

ट्रिपल मीठा मज़ा शॉट्स (गाजर हलवा , रबड़ी, शाही टोस्ट) रेसपी के बारे में

हलवा और रबड़ी तोह आपने बहुत खाये होंगे पर इस तरह एक साथ इनका मज़ा दुगना हो जाता है। यह हलवा रबड़ी और शाही टोस्ट शॉट्स परोसने में जितने सुंदर हैं खाने में तोह लाजवाब ही हैं। आपकी पार्टी में यह शॉट्स चार चांद लगा देंगी।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • किट्टी पार्टीज
  • धीमी आंच पर उबालना
  • ठंडा करना
  • तलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. गाजर के हलवे के लिए...
  2. 1 किलो गाजर
  3. 1 लीटर फुल फैट दूध
  4. 100 ग्राम मावा
  5. 2 बड़े चम्मच देसी घी
  6. 100 ग्राम चीनी स्वादानुसार
  7. बारीक कटे हुए सूखे मेवे आपके स्वाद के अनुसार
  8. रबड़ी के लिए..
  9. 1 लीटर दूध (फुल क्रीम मिल्क)
  10. 50 ग्राम चीनी
  11. 10-12 केसर के धागे
  12. एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
  13. 5-6 पिस्ता और बादाम बारीक कटे हुए
  14. शाही टोस्ट के लिए..
  15. 3 ब्रेड के पीस
  16. 1/2 चीनी
  17. 1/4 कप पानी
  18. 1 छोटा चम्मच इलाची पाउडर
  19. 5-6 केसर के धागे
  20. देसी घी तलने के लिए

निर्देश

  1. 1.. गाजर का हलवा...
  2. गाजर को अच्छे से धोकर, छीलकर कस ले।
  3. कढ़ाई में दूध चढ़ाएं, जैसे ही दूध को उबाल आ जाए उसमें कसी हुई गाजरे मिला दे और इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएँगे जब तक दूध आधा न रह जाए।
  4. अब इसमें मिलाई चीनी और इसे थोड़ा और पकने दे बीच-बीच में चलाते रहे।
  5. जब दूध न के बराबर रह जाये तब इसमें मिलाए कसा हुआ मावा और उसे भी अच्छे से मिला लें।
  6. अब इसमें मिलाये बारीक कटे हुए सूखे मेवे और उसे अच्छे से मिला लें। अब हमें इसे तब तक पकाना है जब तक सारा दूध सुख नही जाता।
  7. जब सारा दूध सूख जाएगा तब हम इसमें मिलायेंगे देसी घी और उसे भी अच्छे से मिलाकर लगातार चलाते हुए भून लेंगे।
  8. हमारा स्वादिष्ट गाजर का हलवा तैयार है।
  9. 2...रबड़ी बनाने के लिए..
  10. एक भारी पहले की कड़ाई में दूध को उबलने के लिए रखें
  11. हमें दूध को लगातार चलाते हुए तब तक उबालना है जब तक दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाये।
  12. अब आंच को मध्यम कर देंगे और दूध को ज्यादा नहीं हिलाएंगे। दूध पर मलाई की हल्की सी परत आते ही उसे कड़छी से उठाकर कढ़ाई के किनारे लगा दीजिए।
  13. थोड़ी देर बाद फिर से दूध की ऊपरी सतह पर मलाई आएगी तब उसे भी वैसे ही उठाकर किनारे पर लगा देंगे।
  14. दूध को धीमी आंच पर ही उबलने देंगे इसी तरह मलाई की परत को कड़ाई के किनारे लगाते जाएंगे जब तक कढ़ाई में दूध 1/3 रह जायेगा।
  15. अब दूध में मिलाएंगे चीनी और कतरे हुए मेवे और अच्छे से मिला लेंगें।
  16. अब कड़छी से किनारे लगी मलाई खुरचकर निकालेंगे और उसे गाड़े दूध में हल्के हाथ से मिला देंगे।
  17. इसको ज्यादा नहीं चलाना है ताकि खुरचन में गांठे पड़ी रहे। रबड़ी तैयार है। इसे 3 से 4 घंटे फ्रिज में ठंडी होने के लिए रखे।
  18. 3...शाही टोस्ट बनाने के लिए...
  19. ब्रेड को अपने मनचाहे आकार में काट लें।
  20. कड़ाई में देसी घी गरम करें
  21. दूसरे बर्तन चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी गर्म करें।
  22. जैसे ही पानी में उबाल आये उसमें डाले इलाची पाउडर और केसर और उसे उबलने दें। हमे 2 तार की चाशनी बनानी है। चाशनी बन जाये तो उसे दूसरे बर्तन में पलट लें।
  23. ब्रेड को दोनों तरफ से गोल्डन करते हुए फ्राई करें और चाशनी में 10 से 15 सेकंड तक डूबोये और अलग प्लेट में निकल लें।
  24. इस तरह ब्रेड करारी रहेगी।
  25. 4...परोसने के लिए शॉट गिलास लें।
  26. सबसे पहले डाले गाजर का हलवा और उसे अच्छे से दबा दें।
  27. अब डालें ठंडी रबड़ी और ऊपर तक भरें।
  28. अब उस पर लगाये शाही टोस्ट और लीजिये तैयार है हमारा ट्रिपल मीठा मज़ा शॉट्स।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर