होम / रेसपीज़ / मिनी मैक्रोनी बन्स

Photo of Mini macroni buns by Binny Kalra at BetterButter
541
2
0.0(0)
0

मिनी मैक्रोनी बन्स

Nov-22-2018
Binny Kalra
15 मिनट
तैयारी का समय
7 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मिनी मैक्रोनी बन्स रेसपी के बारे में

ये रेसिपी बर्गर बन्स को मैक्रोनी और शिमला मिर्च की भरावन के साथ बनाई गई है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • डिनर पार्टी
  • साथ में परोसने के लिये

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 6 हाफ बन्स
  2. 3 चम्मच पिघला मक्खन
  3. 1 कप उबली हुई मैक्रोनी
  4. 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  5. 1 चम्मच बारीक कटा लहसुन
  6. 1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  7. 1/4 कप कदूकस मोजरेला चीज़
  8. 1 बड़ा चम्मच मैदा
  9. 1 कप दूध
  10. 2 चम्मच रेड चिल्ली फ्लैक्स
  11. 1 चम्मच मिक्स्ड हर्ब्स
  12. 1 बड़ा चम्मच टोमेटो केचप
  13. 1 चम्मच नमक ( स्वादानुसार)

निर्देश

  1. बर्गर को बीच में से काटकर आधा आधा कर ले। बीच में फोर्क की सहायता से स्टफ्फिंग के लिए जगह बना ले।
  2. सारे बर्गर पर पिघला हुआ मक्खन लगा कर बेकिंग ट्रे मैं रखे।
  3. Otg को 200℃ पर 8 मिनट के लिए प्रीहीट करे फिर बेकिंग ट्रे रख कर 6 मिनट के लिए बेक करे या जब तक बर्गर क्रिस्प नही हो जाते।
  4. मैक्रोनी स्टफ्फिंग एक पैन मे मक्खन गरम करे, फिर उसमे लहसुन डाले माध्यम आंच पर 2 या 3 सेकंड के लिए भुने।
  5. अब इसमे शिमला मिर्च डालकर 3 से 5 सेकंड तक माध्यम आंच पर पकाएं।
  6. फ़िर इसमे मैदा डाल कर कुछ सेकण्ड्स तक माध्यम आंच पर पकाएं।
  7. दूध डालकर लगातार हिलाते हुए 2 से 3 मिनट तक माध्यम आंच पर पकाएं।
  8. अब इसमे चीज़, रेड चिल्ली फलैक्स, मिक्स्ड हर्ब्स, नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें, 1 से 2 मिनट तक पकाय, बीच बीच में हिलाते रहे।
  9. मैक्रोनी डालकर अच्छी तरह मिक्स करके 2 मिनट बाद गैस बंद करदे। फिर इसमे टोमेटो केचप डालकर मिक्स करें।
  10. एसेम्बल करने के लिए क्रिस्प बर्गर मे तुरन्त मैक्रोनी स्टफिंग डालकर गरमा गरम परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर