होम / रेसपीज़ / पास्ता स्टफ पराठा

Photo of Pasta stuff paratha by Poonam Arora at BetterButter
564
0
0.0(0)
0

पास्ता स्टफ पराठा

Nov-23-2018
Poonam Arora
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पास्ता स्टफ पराठा रेसपी के बारे में

खाना समझ नहीं आ रहा था क्या बनाऊं जो बच्चे प्यार से खा ले उबला हुआ पास्ता फ्रिज में रखा था तो बस बना डाला पास्ता से भरा हुआ पराठा जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट था।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. गेहूं का आटा 1 कप
  2. नमक स्वाद अनुसार
  3. एक बड़ा चम्मच तेल आटा गूंथने के लिए
  4. एक कप पास्ता उबला हुआ
  5. ४ चम्मच टोमेटो सॉस
  6. नमक स्वाद अनुसार
  7. आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  8. गरम मसाला पाउडर आधा चम्मच
  9. तेल पराठा तलने के लिए

निर्देश

  1. सर्वप्रथम पेन में एक चम्मच तेल डालकर पास्ता डाले।
  2. अब पास्ता में टमाटर सॉस, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक मिलाएं।
  3. मिश्रण सूख जाने पर गैस बंद कर दें।
  4. एक कटोरे में गेहूं का आटा, नमक और एक बड़ा चमचा तेल मिलाएं।
  5. अब पानी की सहायता से परांठे के लिए आटा गूंथे।
  6. गूंथे हुए आटे में से एक छोटा पेड़ा तोड़े।
  7. सूखे आटे की सहायता से इस पेड़े को बेल कर रोटी के आकार का बनाये।
  8. एक और पेड़ा लेकर रोटी बेले।
  9. एक रोटी पर चम्मच भर कर पास्ता का भरावन फैलाएं।
  10. दूसरी रोटी से इसे ढक दें।
  11. किनारों को अच्छे से चिपका ले और पराठे को गर्म तवे पर डाले।
  12. तेल डालकर पराठे को अच्छे से सेक ले।
  13. सौस‌ और ‌हरी चटनी के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर