होम / रेसपीज़ / रेड पेस्टो पैने

Photo of Red pesto paine by Anjali Kataria at BetterButter
718
3
0.0(0)
0

रेड पेस्टो पैने

Nov-25-2018
Anjali Kataria
15 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेड पेस्टो पैने रेसपी के बारे में

पेन्ने पास्ता का एक प्रकार है। यह दिखने में नलाकर होते है। पेन्ने पास्ता को अलग अलग सॉस में पकाया जाता है जैसे कि पैस्टो, मरिनारा ओर अरेब्बियाता। पेस्टो आमतौर पर क्रश किया हुआ लहसुन, यूरोपियन मूंगफली, नमक, बेसिल या तो तुलसी के पत्ते, बीट, पर्मेसन चीज ओर ऑलिव ऑयल में से बनता है। आमतौर पर पेस्टों हरे रंग का होता है जो बेसिल के पत्ते में से बनता है। पर आज मैंने लाल पेस्तो बनाया है। जिसमे मैने बीट का उपयोग किया है। यह एक अनोखी रेसिपी है। बनाने में आसान है। स्वादिष्ट है साथ में ही क्रीमी है। यह रेसिपी बीटरूट लवर्स के लिए परफे्ट है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • डिनर पार्टी
  • इटालियन
  • उबलना
  • माइक्रोवेव
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. अ) लाल पेस्टो के लिए
  2. १ कप लाल बीटरूट
  3. ३-४ लहसुन की कली
  4. १/२ कप अखरोट
  5. १/२ कप पर्मेसन चीज (छीना हुआ)
  6. १/२ कप ऑलिव ऑइल
  7. २ बड़े चम्मच नींबू का रस
  8. स्वादानुसार नमक
  9. ब) पास्ता के लिए
  10. १ पैकेट मैगी मसाला पेन्ने
  11. १/२ बड़ी चम्मच ऑलिव ऑइल
  12. स्वादानुसार नमक
  13. क) रेड पस्टो पेन्ने के लिए
  14. १/४ कप क्रीम
  15. १/२ कप पर्मेसन चीज

निर्देश

  1. सबसे पहले ओवन को प्री हिट करे ३७५° f पर।    
  2. अब बीटरूट के छिलके निकाल ले।
  3. अब उसको अच्छे से बड़े बड़े टुकड़ों में काट ले।
  4. अब एक बड़ी फॉयल पेपर शीट लेकर उसमें बीट के टुकड़ों को रखें।    
  5. अब टुकड़ों को फाइल पेपर में लपेट के पैकेट जैसा बना ले।        
  6. अब यह पैकेट को बेकिंग ट्रे पर रखें।
  7. ४० से ५० मिनट तक उसे ओवन में पकने के लिए रखें।    
  8. उसी दौरान एक कड़ाई ले।    
  9. उसमें एक से दो मिनट तक अखरोट को शेक ले।  
  10. ४५ मिनिट बाद, पैकेट को ओवन में से निकाल ले।
  11. पैकेट को खोल कर बीट को अच्छे से ठंडा होने दें।  
  12. अब एक मिक्सी की जार ले।    
  13. उसमें बीट, अखरोट, लहसुन, नींबू का रस, नमक और परमेसन चीज डालें।    
  14. सभी सामग्रियों को मिक्सी में अच्छे से चला ले।   
  15. थोड़ी देर चलाने के बाद उसमें ऑलिव ऑयल डालें।
  16. फिर से आधे मिनट तक चला ले।
  17. स्मूथ पेस्ट बना ले।        
  18. अब पेस्तो तैयार है उसे एक बर्तन में निकाल ले।    
  19. अब एक कड़ाही ले।
  20. उसमें पानी गरम करने के लिए रखे।
  21. पानी गर्म होने पर नमक और तेल डालें।        
  22. एक उबाल आने पर उस में पास्ता डालें।
  23. ७ से ८ मिनट तक पास्ता को पकने दें।
  24. उसके बाद गैस बंद कर ले।    
  25. पास्ता में से पानी को छान ले।
  26. पास्ता को एक तरफ रखें।
  27. अब एक कढ़ाई ले।
  28. उसने २ बड़े चम्मच बीट पेस्तो डाले।  
  29. क्रीम ओर पर्मेसन चीज भी डाले।
  30. अच्छे से मिक्स कर लें।
  31. अब पकाएं हुए पास्ता डाले।
  32. अच्छे से टॉस कर ले।  
  33. १ मिनट तक पकाए।    
  34. अब पास्ता को सर्विंग बाउल में निकाल ले।
  35. गरमा गरम सर्व करे।
  36. रेड पेस्टो पेन्ने सर्व करने के लिए तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर