होम / रेसपीज़ / चिकन स्त्रोगनॉफ

Photo of Chicken Stroganoff by BetterButter Editorial at BetterButter
3628
188
4.8(0)
1

चिकन स्त्रोगनॉफ

Aug-28-2015
BetterButter Editorial
0 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • रोज़ के लिए
  • यूरोपियन
  • धीमी आंच पर उबालना
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 4 चिकन ब्रेस्ट
  2. 2 हरा प्याज
  3. 1 कप मशरूम(अगर चाहें तो)
  4. 1 बड़ा चम्मच बटर
  5. 1 प्याज स्लाइस किया हुआ
  6. 1 बड़ा चम्मच आटा
  7. 100 मिली. सफेद वाइन (अगर चाहें तो)
  8. आधा कप खट्टी क्रीम
  9. आधा पानी या चिकन स्टॉक
  10. आधा छोटा चम्मच पैपरिका
  11. 1 छोटा चम्मच राई पावडर
  12. 1 छोटा चम्मच सोआ (डिल)
  13. 1 छोटा चम्मच पार्सली कटा हुआ
  14. नमक स्वादानुसार
  15. काली मिर्च पावडर स्वादानुसार
  16. नींबू का रस
  17. 1/4 छोटा चम्मच जायफल

निर्देश

  1. चिकन के लंबे-पतले टुकड़े काट लें और बगल रख दें। हरी प्याज और मशरूम(अगर इस्तेमाल कर रहे हों तो) के भी स्लाइस कर लें।
  2. एक पैन में बटर गर्म करें और उसमें प्याज और हरी प्याज फ्राय करें। इन्हें नर्म होने तक पकाएं। आंच को तेज कर दें और फिर इसमें मशरूम डाल दें।
  3. इसके बाद तुरंत चिकन डालें। इसे 3-4 मिनट तक या चिकन के रंग बदलने तक पकाएं। फिर आंच कम कर दें।
  4. अब इसमें आटा मिलाएं और हिलाते हुए 2 मिनट तक फ्राय करें। फिर इसमें सफेद वाइन डालें। इसके बाद राई, पैपरिका, नमक और काली मिर्च पावडर डालें और हिलाकर मिलाएं।
  5. इसके बाद मिश्रण में चिकन स्टॉक के साथ खट्टी क्रीम डालें। सभी सामग्रियां अच्छे से मिल जाने तक चलाएं। फिर धीमी आंच पर 10-15 मिनट पकाएं।
  6. जब चिकन पक जाए तो सारा सोआ डाल दें। अच्छे से मिलाएं और फिर आंच बंद कर दें। इसके बाद जायफल और पार्सली मिलाएं।
  7. स्वाद चखकर नमक-मसाला तय कर लें। फिर थोड़ा नींबू निचोड़ं और मसले हुए उबले आलू और बटर राइस के साथ गर्मागर्म परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर