तीनों प्रकार की दाल को अच्छी तरह से धोकर 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें |
4 घंटे हो जाने के पश्चात दाल से सारा पानी निकाल दें और मिक्सर ग्राइंडर की सहायता से दाल को बारीक पेस्ट में पीस लें |
पिसी हुई दाल में एक चौथाई चम्मच नमक और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर डाले |
सोयाबीन के चूरे को पानी में उबाल ले |
एक कड़ाई में दो चम्मच घी डालकर प्याज और अदरक लहसुन के पेस्ट को भूने |
प्याज भून जाने के बाद बारीक कटी हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च और टमाटर डालकर 3 से 4 मिनट के लिए भूने |
अब हल्दी, नमक,ऑरिगेनो और लाल चिली फ्लेक्स डालकर मिलाएं |
कद्दूकस किया हुआ पनीर और उबला हुआ सोयाबीन का चूरा पानी निचोड़ कर डाल दे |
सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और 3 से 4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाकर भरावन तैयार कर ले |
नॉन स्टिक तवे को घी से चिकना करे और पिसी हुई दाल में से एक करछी दाल लेकर दाल का चिल्ला गोल फैलाकर तैयार करें |
चिल्ला इस प्रकार से सुनहरी सेक लें | इस तरह से 4 चिल्ला बना ले |
घी से गोल टिन को चिकना कर ले |
अब चिकने टिन में एक चिल्ला रखें |
1½ चम्मच पिज़्ज़ा सॉस फैलाए |
अच्छी प्रकार से भरावन की सामग्री गोलाकार फैला दें |
कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज फैला दे
अब इसके ऊपर दूसरा चिल्ला रखें |
फिर से डेढ़ चम्मच पिज़्ज़ा सॉस फैलाए |
भरावन की सामग्री फैलाए |
फिर से कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज फैला दे |
इस प्रक्रिया को 4 बार दोहराएं |
सबसे ऊपर के हिस्से पर मोज़िला चीज के बाद कटे हुए स्प्रिंग अनियन और बारीक कटा हरा धनिया लगाए |
ओवन को 10 मिनट के लिए 180 डिग्री पर प्रिहीट करें |
प्रिहीट किए हुए ओवन में 25 मिनट के लिए बेक करें |
प्रोटीन पैक्ड लसानिया बेक होकर तैयार हैं |
पिज़्ज़ा कटर की सहायता से काट कर गरम गरम सर्व करें |
आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।
रिव्यु सबमिट करें