होम / रेसपीज़ / प्रोटीन पैक्ड लसानिया

Photo of Protin pack lasagna by Cook With at BetterButter
715
3
0.0(0)
0

प्रोटीन पैक्ड लसानिया

Dec-09-2018
Cook With
240 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

प्रोटीन पैक्ड लसानिया रेसपी के बारे में

प्रोटीन पैक्ड लसानिया बहुत ही सेहतमंद, प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है | बच्चों के लिए यह बहुत ही हेल्दी है बच्चे तथा बड़े इसे सब बहुत स्वाद से खाते हैं एक बार आप भी इसे जरूर बनाइए |

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • इटालियन
  • बेकिंग
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 3

  1. एक चौथाई कप धूली मूंग दाल
  2. एक चौथाई कप उड़द दाल
  3. एक चौथाई कप चना दाल
  4. एक कप पनीर कद्दूकस किया हुआ
  5. एक कप सोयाबीन का चूरा
  6. दो कप कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज
  7. आधा कप बारीक कटी हरी शिमला मिर्च
  8. आधा कप बारीक कटी लाल शिमला मिर्च
  9. आधा कप बारीक कटा प्याज
  10. एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
  11. आधा कप बारीक कटा टमाटर
  12. एक चौथाई कप स्प्रिंग अनियन
  13. एक चौथाई कप बारीक कटा हरा धनिया
  14. एक चम्मच नमक
  15. आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  16. एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
  17. दो चम्मच ऑर्गेनो
  18. एक चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
  19. आधा कप पास्ता सॉस
  20. आधा कप देसी घी

निर्देश

  1. तीनों प्रकार की दाल को अच्छी तरह से धोकर 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें |
  2. 4 घंटे हो जाने के पश्चात दाल से सारा पानी निकाल दें और मिक्सर ग्राइंडर की सहायता से दाल को बारीक पेस्ट में पीस लें |
  3. पिसी हुई दाल में एक चौथाई चम्मच नमक और एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर डाले |
  4. सोयाबीन के चूरे को पानी में उबाल ले |
  5. एक कड़ाई में दो चम्मच घी डालकर प्याज और अदरक लहसुन के पेस्ट को भूने |
  6. प्याज भून जाने के बाद बारीक कटी हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च और टमाटर डालकर 3 से 4 मिनट के लिए भूने |
  7. अब हल्दी, नमक,ऑरिगेनो और लाल चिली फ्लेक्स डालकर मिलाएं |
  8. कद्दूकस किया हुआ पनीर और उबला हुआ सोयाबीन का चूरा पानी निचोड़ कर डाल दे |
  9. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और 3 से 4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाकर भरावन तैयार कर ले |
  10. नॉन स्टिक तवे को घी से चिकना करे और पिसी हुई दाल में से एक करछी दाल लेकर दाल का चिल्ला गोल फैलाकर तैयार करें |
  11. चिल्ला इस प्रकार से सुनहरी सेक लें | इस तरह से 4 चिल्ला बना ले |
  12. घी से गोल टिन को चिकना कर ले |
  13. अब चिकने टिन में एक चिल्ला रखें |
  14. 1½ चम्मच पिज़्ज़ा सॉस फैलाए |
  15. अच्छी प्रकार से भरावन की सामग्री गोलाकार फैला दें |
  16. कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज फैला दे
  17. अब इसके ऊपर दूसरा चिल्ला रखें |
  18. फिर से डेढ़ चम्मच पिज़्ज़ा सॉस फैलाए |
  19. भरावन की सामग्री फैलाए |
  20. फिर से कद्दूकस किया हुआ मोजरेला चीज फैला दे |
  21. इस प्रक्रिया को 4 बार दोहराएं |
  22. सबसे ऊपर के हिस्से पर मोज़िला चीज के बाद कटे हुए स्प्रिंग अनियन और बारीक कटा हरा धनिया लगाए |
  23. ओवन को 10 मिनट के लिए 180 डिग्री पर प्रिहीट करें |
  24. प्रिहीट किए हुए ओवन में 25 मिनट के लिए बेक करें |
  25. प्रोटीन पैक्ड लसानिया बेक होकर तैयार हैं |
  26. पिज़्ज़ा कटर की सहायता से काट कर गरम गरम सर्व करें |

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर