होम / रेसपीज़ / चना दाल पायसम

Photo of Chana dal paysam by Sakshi Goswami at BetterButter
464
2
0.0(0)
0

चना दाल पायसम

Dec-16-2018
Sakshi Goswami
120 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

चना दाल पायसम रेसपी के बारे में

यह कर्नाटक की पारंपरिक मिठाई है।सभी उत्सवों में ये बनाई जाती है।जब भी मीठा खाने का मन हो तो आप ये बना सकते है।आप इसे एक बार खाएंगे तो इसका स्वाद आपको दुबारा खाने से खुद को रोक नही पाएंगे।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • कर्नाटक
  • धीमी आंच पर उबालना
  • उबलना
  • सौटे
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १ कटोरी-चना दाल
  2. २-गुड़ लड्डू
  3. ३/४ कटोरी-नारियल का बुरादा
  4. १ चम्मच-खरबूजे के बीज
  5. सूखे मेवे(काजू,बादाम,पिस्ता)
  6. ५ कप- पानी
  7. १ चम्मच -घी

निर्देश

  1. सबसे पहले चना दाल को 2 घंटे के लिए धोकर भिगोने रख दें।
  2. 2 घंटे बाद चना दाल को चार कप पानी में उबलने के लिए रख दें।
  3. चार सिटी आने के बाद गैस बंद कर दें।
  4. अब घी गरम करें उसमें खरबूजे के बीज सेके।
  5. अब बचे हुए घी में काजू और बदाम सेके।
  6. अब आधा कप पानी को गर्म करें और उसमें गुड़ को उबलने रख दे।
  7. पानी को तब तक उबालें जब तक कि गुड़ पिघल ना जाए।
  8. उबली हुई चना दाल को पीस लें।
  9. पिघले हुए गुड में चना दाल का मिश्रण डालें।
  10. 10 मिनट तक उबलने दें।
  11. नारियल का बुरादा और खरबूजे के बीज को थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
  12. अब इस नारियल के पेस्ट को चना दाल पायसम में डालें।
  13. 10 मिनट तक इसे ढककर पकने दें।
  14. सिके हुए सूखे मेवों को काटकर पायसम में डाल दें।
  15. 2 मिनट बाद आंच बंद कर दें आपकी पायसम तैयार है।
  16. गरम गरम पायसम सूखे मेवे डालकर सजाकर परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर