होम / रेसपीज़ / तिल मखाना लड्डू

Photo of Til makhana laddu by Nishha Arora at BetterButter
2468
2
0.0(0)
0

तिल मखाना लड्डू

Dec-20-2018
Nishha Arora
15 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

तिल मखाना लड्डू रेसपी के बारे में

सर्दियों में तिल और मखाना हमारे शरीर को गरम रखने में मदद करते हैं। इसीलिए मैंने तिल मखाने और खूब सारे सूखे मेवे डालकर यह लड्डू बनाए हैं। आप भी इन्हें ट्राई करें आपको जरूर पसंद आएंगे।

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • पंजाबी
  • भूनना
  • मिठाई
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 10

  1. ढाई सौ ग्राम तिल
  2. 125 ग्राम मखाने
  3. 200 ग्राम मावा
  4. ढाई सौ ग्राम पिसी हुई चीनी
  5. 2 बड़े चम्मच देसी घी
  6. एक कप भुने सूखे मेवे पिसे हुए
  7. 2 बड़े चम्मच मगज
  8. एक चौथाई कप दूध
  9. 25 ग्राम गोंद
  10. बारीक कटे हुए सूखे मेवे आधा कप (काजू, बादाम, चिरोंजी)

निर्देश

  1. तिल को सुखा भून ले जब तक भीनी सी खुश्बू आने लगे और अलग रखें।
  2. मखानों को 8 से 10 मिनट सुखा भून ले और अलग रखें।
  3. भुने हुए तिल और मखानों को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  4. गोंद को एक कांच के बर्तन में डालें और 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें।
  5. अब एक भारी गिलास की मदद से गोंद को बारीक पीस लें।
  6. अबे कढ़ाई में देसी घी डालें और मावा को भून ले जब तक उसमें से अच्छी सी खुशबू ना आने लगे। हमे मावा बहुत देर तक नही भूनना है।
  7. कढ़ाई को गैस से नीचे उतारे और उसमें मिलाए पिसे हुए तिल और मखाने और उन्हें अच्छे से मिला लें।
  8. अब उसमें मिलाए चीनी, सूखे मेवे कुटे हुए, मगज, सूखे मेवे पिसे हुए, गोंद और अच्छे से मिला लें।
  9. अब इसमें मिलाये दूध और दोनों हाथों से सारे मिश्रण को इकट्ठा करते हुए लड्डू बना लेंगें।
  10. हमारे तिल और मखाने के लड्डू तैयार हैं। इन्हें 10 से 15 दिन एयरटाइट डब्बे में भर के रख सकते हैं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर