Photo of Tahini Halwa by Neelam Barot at BetterButter
1075
6
0.0(3)
0

Tahini Halwa

Dec-23-2018
Neelam Barot
5 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • बिना अंडे का
  • सामान्य
  • त्योहारी
  • मिडिल ईस्ट
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • ब्लेंडिंग
  • ठंडा करना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. तिल 250 ग्राम
  2. ब्राउन शुगर 1 कप
  3. मिल्क पाउडर 1/2 कप
  4. पानी 2 बड़ी चम्मच
  5. घी 2 बड़ा चम्मच
  6. कूटा हुआ पिस्ता 2 + 2 बड़े चम्मच
  7. ताज़ी कटी हुई गुलाब की 10-12 पंखुड़ीया
  8. वनीला एसेंस की कुछ बूंदे (वैकल्पिक)
  9. सजाने के लिए :-
  10. पिस्ता
  11. गुलाब की पंखुड़िया

निर्देश

  1. गर्म कड़ाई में 250 ग्राम तिल को हल्का गुलाबी भून लें।
  2. तिल को थाली में निकाल कर ठंडा करें।
  3. ठंडा होने पर तिल को मिक्सी जार में पीस लें।
  4. इस मिश्रण में 2 बड़ा चम्मच घी डालकर फिर से चलाए।
  5. तिल की पेस्ट एकदम क्रीमी बनाए और एकओर रख दें।
  6. अब नॉनस्टिक पेन को गर्म करें फिर इसमें ब्राउन शुगर डाले।
  7. 2 बड़े चम्मच पानी डालकर चलाए।
  8. एकदम धीमी आंच पर ब्राउन शुगर पिगल ने दे । जब झाग आने लगे तब मिश्रण को जल्दी जल्दी से चलाए।
  9. करीब 5 मिनिट ही लगेंगे और गेैस बंद करले।
  10. अब मिश्रण को चलाते रहे जब तक झाग बेैठ ना जाए।
  11. मिश्रण में मिल्क पाउडर डालकर मिला लें।
  12. अब मिश्रण में तिल की पेस्ट डाले।
  13. मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
  14. अब इसमें कुछ बूंदे वनीला एसेंस की डाले।
  15. 2 बड़े चम्मच कूटा हुवा पिस्ता और कटी हुई गुलाब की पत्तियां डाले।
  16. मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
  17. अब केक टिन ले उसमे हल्का सा घी लागले ओर फिर कूटा हुआ पिस्ता छिड़के।
  18. अब मिश्रण को टिन में डालकर अच्छे से सेट करले।
  19. इस टीन को 2 घंटे के लिए सेट होने दे।
  20. 2 घंटे बाद छुरी से टीन की साइड को कट लागले। फिर टीन को उल्टा करके हलवे को निकाल लें।
  21. ताहिनी हलवा बनके तैयार है इसके ऊपर गुलाब के पत्तियां और पिस्ता छिड़के।
  22. चाकू से मनचाहे आकार में कट करे और परोसे।
  23. तैयार है क्रीमी, नरम और मुह में घुल जाने वाला ताहिनी हलवा

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
suhani Jain
Dec-25-2018
suhani Jain   Dec-25-2018

क्या हम गुड़ यूज़ कर सकते है। यदि हाँ तो कितनी माप में।

Roop Parashar
Dec-24-2018
Roop Parashar   Dec-24-2018

Very nice:ok_hand:

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर