होम / रेसपीज़ / पान लड्डू

Photo of Paan laddu by Dimpal Patel at BetterButter
821
1
0.0(0)
0

पान लड्डू

Dec-27-2018
Dimpal Patel
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पान लड्डू रेसपी के बारे में

यह लड्डू बहुत ही स्वादिस्ट और ताज़गी भरे हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • फ्यूज़न
  • जमाना (ठंडा)
  • सौटे
  • साथ में परोसने के लिये
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. बाहरी परत की सामग्री :
  2. १ कप नारियल का बुरा
  3. १/२ कप मिल्कमेड
  4. ३ से ४ पान के पत्ते
  5. ३ से ४ बूँद हरा फ़ूड कलर
  6. भरावन की सामग्री :
  7. ३ बड़ी चम्मच गुलकंद
  8. २ बड़ी चम्मच टूटी फूटी
  9. १ बड़ी चम्मच सौंफ
  10. २ बड़ी चम्मच कटे हुए काजू - बादाम
  11. १/२ छोटी चम्मच लच्छा सुपारी
  12. १/४ छोटी चम्मच पान बहार पाउडर
  13. १/४ कप नारियल का बुरा ( सजाने के लिए )

निर्देश

  1. एक नॉनस्टिक पेन में सारी बाहरी परत की सामग्री लें।
  2. उसे पेन की साइड छोड़ने तक पकाए।
  3. फिर उसे १० मिनिट के लिए फ़्रिजर में रख दें।
  4. उसी पेन में भरावन की सारी सामग्री लें और उसे २ मिनिट के लिए पकाए।
  5. उसे भी १० मिनिट के लिए फ्रीज़र में रख दें।
  6. दोनों चीज़ो के छोटे - छोटे गोले बना लें।
  7. फिर बाहर के परत के गोले को हथेली में चपटा करें और बीच में गुलकंद का गोला रख दे।
  8. अब उसका गोला बना लें।
  9. इस गोले को नारियल के बुरे से लपेट लें।
  10. लड्डू को ठंडा ही परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर