होम / रेसपीज़ / पान संदेश

Photo of Pan sandesh by Neelima Rani at BetterButter
806
3
0.0(0)
0

पान संदेश

Dec-29-2018
Neelima Rani
30 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पान संदेश रेसपी के बारे में

पान संदेश बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं। ये मुखवास का काम भी करते हैं।

रेसपी टैग

  • सामान्य
  • त्योहारी
  • भारतीय
  • उबलना
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. दूध - 1 लीटर
  2. नींबू का रस - 2 बडे़ चम्मच
  3. पिसी चीनी - स्वादानुसार
  4. बनारसी पान - 4-5.
  5. सौंफ - 1 चम्मच
  6. खाने वाला हरा रंग - 1 चुटकी
  7. पान सौंफ - सजाने के लिए

निर्देश

  1. दूध को उबलने रखें।
  2. जब उबाल आ जाये तो नींबू का रस दूध में डाले और गैस बंद कर दें।
  3. दूध का छेना बन जायेगा, अब इसको मलमल के कपड़ें से छान कर पानी अलग करें।
  4. छेने को कपड़ें पर ही अच्छे से धोएं ताकि नींबू के रस की खटास निकल जाये।
  5. कपड़ें पर ही दबा कर छेने से सारा पानी निकाले।
  6. अब छेने को थाली में डाले और अच्छे से मसले, चिकना कर लें।
  7. बनारसी पान की डंडी अलग करे और पत्तों को बारीक़ काट लें।
  8. मिक्सर जार मे कटे पान के पत्ते और थोड़ा पानी डालकर पीस लें।
  9. फिर छान लें।
  10. अब इस छने हुए पान के पानी को चिकने किये छेने मे डाले, पिसी चीनी, खाने वाला हरा रंग और सौंफ भी डाले।
  11. अच्छे से मिलाएं।
  12. अब इस मिश्रण को नानस्टिक कढा़ही मे डाल कर धीमी आंच पर पकाएं।
  13. जब मिश्रण कढा़ही की तली छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।
  14. अब मिश्रण को ठंडा करके थाली में डाले।
  15. अच्छे से मसले।
  16. फिर इस मिश्रण से छोटे छोटे संदेश बना लें।
  17. संदेश के बीच में पान सौंफ लगायें और परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर