होम / रेसपीज़ / सेब का जैम

Photo of Apple Jam Homemade by Shubhi Mishra at BetterButter
1870
2
0.0(0)
0

सेब का जैम

Jan-03-2019
Shubhi Mishra
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सेब का जैम रेसपी के बारे में

बिना आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव और रंग के इस जैम को आसानी से घर पर बनाएं हेल्दी और ज्यादा दिन तक चलने वाला यह जैम बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • उत्तर भारतीय
  • उबलना
  • मसाला या चटनी
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. 1 किलो सेब
  2. 500 ग्राम शक्कर
  3. 1 चुकंदर
  4. 1 छोटा चम्मच नीबू का रस
  5. 1 गिलास पानी

निर्देश

  1. सारे सेबों को छील लें।
  2. अब सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  3. गैस पर पैन चढ़ाएं।
  4. अब कटे सेबो को पैन में डालें।
  5. एक गिलास पानी डालें।
  6. अच्छे से मिलाएं।
  7. ढककर पकने दें जब तक की सेब मुलायम ना हो जाए।
  8. चुकंदर को छीलकर छोटे टुकड़ों में कांटे।
  9. अब चुकंदर के टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालकर बारीक पेस्ट बना लें थोड़ा पानी भी डाल दें।
  10. ढक्कन हटाकर सेब के जैम को अच्छे से चलाएं।
  11. अब चुकंदर का पेस्ट मिलाएं।
  12. अच्छे से चलाएं।
  13. अब शक्कर को डाल कर मिलाएं।
  14. लगातार चलाते रहें।
  15. जैम को तब तक पकाना है जब तक वह अच्छा गाढ़ा ना हो जाए।
  16. जैम को पकने में 15 से 20 मिनट लगेंगे।
  17. लगातार चलाते रहें।
  18. अब नींबू का रस जैम में मिलाएं।
  19. जब गाढ़ा होने लगे तो 5 मिनट और पकाएं और गैस बंद कर दें।
  20. जैम तैयार है।
  21. ठंडा करके बोतल में भरें।
  22. जैम को ठंडी और सुखी जगह पर स्टोर करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर