होम / रेसपीज़ / वेजिटेबल तहरी

Photo of Vegitable tahri by Sanjeeda Rehan khan at BetterButter
512
0
0.0(0)
0

वेजिटेबल तहरी

Jan-14-2019
Sanjeeda Rehan khan
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

वेजिटेबल तहरी रेसपी के बारे में

खूब सारी सब्जियों और राइस से बनी डिश

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अकेले रहने वालों के लिए
  • उत्तर प्रदेश
  • प्रेशर कुक
  • सौटे
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 2

  1. बासमती चावल 1 कटोरी
  2. पानी 2 कटोरी
  3. तेल 1 बड़ा चम्मच
  4. जीरा 1 छोटा चम्मच
  5. हींग 1 चुटकी
  6. पयाज़ 1 बारीक़ कटा हुआ
  7. लहसुन 7 से 8 कलियाँ बारीक़ कटी हुई
  8. हरी मिर्च 2 बारीक़ कटी हुई
  9. टमाटर 1 लंबाई में कटा हुआ
  10. शिमला मिर्च 1 कटी हुई
  11. आलू 1 कटा हुआ
  12. फूल गोभी आधा कटोरी
  13. मटर 1/2 कटोरी
  14. लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
  15. हल्दी 1/8 छोटा चम्मच
  16. धनिया पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
  17. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. सबसे पहले चावल धोकर रख लें
  2. अब एक कुकर में तेल गरम करें। इसमें जीरा हींग डालें।
  3. जीरा भुन जाये तो प्याज़ और लहसुन डालें और पकाएं।
  4. जब पयाज़ का रंग बदल जाए तो इसमें टमाटर और हरी मिर्च डाल दें।
  5. टमाटर मुलायम हो जाये तो इसमें सारे मसाले डालें और पकाएं।
  6. जब मसाले तेल छोड़े तब इसमें सारी कटी हुई सब्जियां मिलाएं और 5 से 10 मिनट फ्राई करें।
  7. अब इसमें चावल डालें और अच्छे से मिलाएं।
  8. 2 कटोरी पानी डालें और नमक मिला ले।
  9. कुकर का ढक्कन लगा कर 2 से 3 सीटी लें
  10. प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोल दे
  11. आपका वेजिटेबल तहरी तैयार है
  12. अपनी पसंद के रायते के साथ गर्म गर्म सर्व करें

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर