होम / रेसपीज़ / दाल - बाफला

Photo of Dal - bafla by Er.Amrita Shrivastava at BetterButter
3739
0
0.0(0)
0

दाल - बाफला

Jan-19-2019
Er.Amrita Shrivastava
20 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
3 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

दाल - बाफला रेसपी के बारे में

मालवा क्षेत्र का बहुत प्रसिद्ध भोजन हैं।

रेसपी टैग

  • वेज
  • कठिन
  • अन्य
  • मध्य प्रदेश
  • एयर फ्राई
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 3

  1. 2 कप - आटा (मल्टी ग्रेन)
  2. 1/2 कप - रवा
  3. 1/4 छोटी चम्मच - बेकिंग सोडा
  4. 1/4 छोटी चम्मच - हींग
  5. 1/2 कप - तेल
  6. नमक स्वादानुसार
  7. अवाश्यकता अनुसार पानी
  8. 1 चम्मच - हल्दी पाउडर
  9. 1 कप - घी
  10. 6-7कप - पानी
  11. मिक्स दाल
  12. 1-1/2कप - उबली हुई दाल(तुअर, मूंग, उडद, मसूर, चना)
  13. 1 - प्याज(कटी हुई)
  14. 2- टमाटर(कटे हुए)
  15. 5-6 - करी पत्ता
  16. 1चम्मच - अदरक-लहसुन पेस्ट
  17. 1/4चम्मच - हींग
  18. 1छोटी चम्मच - काली मिर्च
  19. 1- तेज पत्ता
  20. 1- बडी इलायची
  21. 2-3 - सूखी लाल मिर्च
  22. 1छोटी चम्मच - जीरा
  23. 1छोटी चम्मच - राई
  24. 1छोटी चम्मच - हल्दी पाउडर
  25. 1छोटी चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
  26. 1छोटी चम्मच - नींबू का रस
  27. 2चम्मच - तेल
  28. नमक स्वादानुसार
  29. 1कप - पानी

निर्देश

  1. एक बडे बाउल मे, आटा, रवा, अजवाइन, हींग, बेकिंग सोडा, नमक और तेल डाल कर अच्छे से मिला लें।
  2. अब अवाश्यकता अनुसार पानी डाल कर थोड़ा कडक गूंथ लें।
  3. अब इसे 20-30 मिनट के लिए ढंक कर रख दें। अब इस आटे को अच्छे से मलकर थोड़ा नरम करें।
  4. अब आटे की मध्यम आकार की लोई लेकर, गोल बाफले बना लें।
  5. अब पानी गरम करें और उसमें हल्दी पाउडर डालें।
  6. जब पानी उबलने लगें, तब बाफले डाल दें।
  7. जैसे जैसे बाफले पकेगे, ऊपर आ जाएंगे।
  8. अब इन्हें कपड़े पर हल्का सुखा लें।
  9. अब प्री-हिटेट एअर फ्रायर (180℃, 5मिनट के लिए) मे 15-20 मिनट के लिए पकाएं।
  10. अब एअर फ्रायर को प्री हीट करें 180℃, 5मिनट के लिए।
  11. अब प्री-हिटेट एअर फ्रायर मे 15-20 मिनट के लिए पकाएं।। (तंदूर ओवन को गरम करें, और बाफले ब्राउन होने तक पकाएं।)
  12. बाफले तैयार है, अब इन्हें घी मे डुबोकर १०सेकंड रखें और परोसें।
  13. दाल बनाने के लिए
  14. एक कडाही मे तेल गरम करें, और खडें मसाले डाले।
  15. अब इसमें जीरा, राई करी पत्ता, और सूखी लाल मिर्च डाले।
  16. जैसे ही सभी सामग्री कडकने लगे, प्याज डाले, और सुनहरा होने तक पकाएं।
  17. अब टमाटर डाले, और 1मिनट पकाएं।
  18. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला लें और टमाटर के गलने तक पकाएं।
  19. अब सभी मसाले डाले और अच्छी तरह भून लें।
  20. अब इसमें दाल डाले और अच्छे से मिला लें।
  21. अब इसमें पानी डाले, और 4-5मिनट धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। दाल तैयार हैं।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर