होम / रेसपीज़ / सरसों का साग और मक्के की रोटी

Photo of Sarson ka saag aur makke ki roti by Mamta Shahu at BetterButter
976
1
0.0(0)
0

सरसों का साग और मक्के की रोटी

Jan-19-2019
Mamta Shahu
20 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
8 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

सरसों का साग और मक्के की रोटी रेसपी के बारे में

सरसों का साग और मक्के कि रोटी पंजाबी डिश है, जो पंजाब के लगभग साथ पूरे उत्तर भारत मे सर्दी के मौसम मे बना आया जाता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • पंजाबी
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 8

  1. सरसों के साग के लिए:-
  2. 1 किलो सरसों का साग
  3. 250ग्राम बथुआ
  4. 250ग्राम पालक
  5. 1/3 कप मक्के का आटा
  6. 1/3 देशी घी
  7. 2 बड़े चम्मच लहसुन बारीक कटा
  8. 1 बड़ा चम्मच चम्मच अदरक बारीक कटा
  9. 1प्याज बारीक कटा
  10. 7-8 हरी मिर्च बारीक कटी या के अनुसार
  11. 1/4छोटा चम्मच हींग
  12. नमक स्वाद अनुसार
  13. साग को सर्व करने के लिए 1/3 कप मक्खन या स्वाद अनुसार
  14. आवश्यकता अनुसार पानी
  15. मक्के की रोटी के लिए
  16. 1 किलो मक्के का आटा
  17. नमक स्वाद अनुसार
  18. 1/3 कप बटर
  19. आवश्यकता अनुसार पानी

निर्देश

  1. सरसों, बथुआ और पालक को डंठल से अलग कर ले और अच्छी तरह से पानी से धो ले।
  2. सरसों बथुआ और पालक को मोटा मोटा कटा कर एक प्रेशर कुकर मे डाले साथ मे बारीक कटा लहसुन अदरक और स्वाद अनुसार नमक थोड़ा सा पानी डाल कर प्रेशर का ढक्कन बंद करके 4-5 शीटी लगाए ।
  3. कुकर का प्रेशर कम होने पर ढक्कन खोले और साग को अच्छी तरह से घोट ले ।(मिक्स करे )
  4. 1/3 कप मक्के का आटा डाले और मिक्स करे
  5. 1/2 कप पानी डाल कर धीमी आंच पर 15- 20 मिनट के लिए पकाए।
  6. अब साग तैयार है गैस बंद कर दे।
  7. साग मे तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई मे 1/3 कप घी डाल कर गरम करे फिर बारीक कटा प्याज लहसुन अदरक हरी मिर्च और बारीक कटे प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूने ।
  8. तैयार तड़के मे पका हुआ साग डाले मिक्स और 5-7 मिनट पकाए और फिर गैस बंद कर दे।
  9. साग को बाउल मे निकाल ले ।
  10. एक थाली मे मक्का का आटा ले और स्वाद अनुसार नमक डाले।
  11. थोड़ा थोड़ा गरम पानी डाल कर आटा गूँथ ले और 5-7 मिनट रेस्ट दे।
  12. 5-7 मिनट के बाद आटे को हथेलियों कि सहायता से अच्छी तरह से मले।
  13. गूँथे हुए आटे से थोड़ा थोड़ा आटा ले और लोई बना ले फिर हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा कर हथेलियों कि सहायता से गोल रोटी बना ले।
  14. तवा गरम करे और रोटी डाल कर अलट पलट कर सेक ले।
  15. या फिर तवे पर हल्का सा सेकने के बाद गैस पर सेक ले।
  16. तैयार मक्के की रोटी पर बटर लगाए और गरम गरम साग पर मक्खन डाल कर सर्व करे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर