होम / रेसपीज़ / लिट्टी चोखा

Photo of Litti chokha by Mamta Shahu at BetterButter
4617
3
0.0(0)
0

लिट्टी चोखा

Jan-26-2019
Mamta Shahu
10 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
5 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

लिट्टी चोखा रेसपी के बारे में

लिट्टी चोखा बिहार कि फेमस डिश है जो बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश मे भी बनाई जाती है यह खास तौर पर सर्दी के मौसम मे बनाई जाती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • बिहार
  • भूनना
  • मुख्य डिश
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 5

  1. लिट्टी के लिए:-
  2. 1+1/2कप गेहूँ का आटा
  3. 1कप चने का सत्तू
  4. 2बड़े चम्मच तेल
  5. 1बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  6. 1बड़ा चम्मच बारीक कटा
  7. 1 बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी
  8. 1+1/2बड़ा चम्मच अचार का मसाला
  9. 1बड़ा चम्मच लहसुन बारीक कटा
  10. 1बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  11. 1+1/2छोटा चम्मच अदरक कद्दू कस किया हुआ
  12. 1छोटा चम्मच अजवाईन
  13. 1 नीम्बू का रस
  14. नमक स्वाद अनुसार
  15. 1/3 कप घी या आवश्यकता अनुसार
  16. चोखा के लिए:-
  17. 1 बड़ा गोल बैंगन भूना हुआ(लगभग250ग्राम)
  18. 3-4 आलू भूने या उबले
  19. 4 टमाटर भूने हुए
  20. 1बड़ा प्याज बारीक कटा
  21. 1बड़ा चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  22. नमक स्वाद अनुसार
  23. 1बड़ा चम्मच सरसों का तेल
  24. 2-3छोटा चम्मच लहसुन बारीक कटा
  25. 5-6 हरी मिर्च बारीक कटी
  26. 1/2नीम्बू का रस

निर्देश

  1. गेहूँ के आटे मे नमक अजवाइन और 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर मिक्स करे और थोड़ा थोडा पानी डाल कर नरम आटा गूँथ ले।
  2. एक बाउल मे चने का सत्तू, बारीक कटे लहसुन ,प्याज ,हरी मिर्च ,हरी धनिया, कद्दू कस किया अदरक ,अचार का मसाला ,नमक, तेल डाले।
  3. 1 नीम्बू का रस डाल कर मिक्स करे।
  4. सत्तू मुठ्ठी मे बंधना चाहिए यदि ऐसा न हो तो थोड़ा सा पानी डाल दे।
  5. गूँथे आटा से थोड़ा आटा ले और लोई बना ले ।(लिट्टी का आकार आप बड़ा या छोटा कर सकते है।)
  6. हथेलियों कि सहायता से थोड़ा बढ़ा कर कटोरी बना ले।
  7. एक बड़ा चम्मच सत्तू भरे।
  8. उपर कि ओर उठाते हुए कटोरी को बंद कर दे।
  9. अब इसे फिर से गोल आकार दे और इसी तरह से सभी लिट्टी बना ले।
  10. एक अप्पे पैन मे 2 से तीन बूँदे घी डाले और पैन मे लिट्टी को सैट कर दे और ढक कर 3-4 मिनट सेके ।
  11. अब 8-10 मिनट तक लिट्टी को अलट पलट कर सभी तरफ से धीमी आंच पर सेंके ले।
  12. गरम गरम लिट्टी के उपर देशी घी डाले।हमारी लिट्टी तैयार है।
  13. चोखा के लिए भूने बैंगन टमाटर और आलू को छील कर मैश कर ले और चोखा के लिए लिखी सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर ले। हमारा चोखा तैयार है ।
  14. गरम गरम लिट्टी के चोखा के साथ सर्व करें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर