होम / रेसपीज़ / फ्रेंच क्रोसेंट्स

Photo of French croissants by Kamal Thakkar at BetterButter
406
3
0.0(0)
0

फ्रेंच क्रोसेंट्स

Feb-05-2019
Kamal Thakkar
150 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
10 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

फ्रेंच क्रोसेंट्स रेसपी के बारे में

यह एक फ्रेंच पारंपरिक नाश्ते की रेसिपी है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • फ्रेंच
  • बेकिंग
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 10

  1. १&१/२ कप मैदा
  2. १&१/२ छोटी चम्मच ड्राई यीस्ट
  3. १/२ कप पानी
  4. १ बड़ी चम्मच शक्कर
  5. १ छोटी चम्मच नमक
  6. २ बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
  7. ५० ग्राम मक्खन

निर्देश

  1. आधा कप गर्म पानी में एक चम्मच शक्कर और डेढ़ चम्मच यीस्ट डालें।
  2. १० मिनट तक ढक कर रख दें, यीस्ट फूल जाएगा।
  3. एक बड़े बाउल में मैदा ले, नमक डालें और ऑलिव ऑयल मिला ले।
  4. अब इसमें ईस्ट वाला मिश्रण मिला कर एक नरम आटा गूंद ले।थोड़ा तेल लगा दे।
  5. आंटे को ढककर डेढ़ घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दे।
  6. डेढ घंटे बाद आटा फुल कर दो गुना हो जाएगा।
  7. प्लेटफॉर्म पर थोड़ा सुखा आटा छिडक कर उस पर इस आटे को ले लेना।
  8. हल्का सा मसल कर एक गोला बना ले।
  9. इस एक बड़ी रोटी के आकार में बेले।
  10. इस पर हल्का ठंडा मक्खन फैला ले।
  11. थोड़ा सूखा आटा छिडक दे।
  12. एक तरफ से रोटी को मोड़कर बीच में लाएं।
  13. दूसरी तरफ से भी मोड़ कर बीच में ले आए।
  14. इसके ऊपर फिर से मक्खन फैलाएं और सूखा आटा फैलाएं।
  15. नीचे से मोड़कर बीच की तरफ ले आये।
  16. ऊपर से भी मोड़ ले और एक बॉक्स की तरह बना ले।
  17. हल्के हाथों से दबाकर थोड़ा फैलाकर फिर से ईसे बेल लें।
  18. दोबारा ऊपर नीचे और दोनों बाजू से मोड़कर फिर से 1 बॉक्स की तरह बना ले।
  19. यह प्रक्रिया हमें चार से पांच बार करनी है ।रोटी बेलनी है और बॉक्स बनाना है।
  20. आखिर में फिर से एक मोटी रोटी बनाएं।पिज़्ज़ा कटर से ऐसे त्रिकोण आकार के टुकड़ों में काट ले।
  21. एक त्रिकोण टुकड़े को लेकर चौड़ी तरफ से बीचोबीच एक कट लगाएं।
  22. दोनों किनारों को पकड़कर थोड़ा बाहर की तरफ खींचते हुए धीरे-धीरे एक रोल बना ले।ऊपर के नुकीले हिस्से को नीचे दबा दे।
  23. इसी तरह सारे क्रॉयसो बना ले।
  24. इन्हें आधे घंटे के लिए ढककर रख दे।
  25. आधे घंटे के बाद इनका आकार थोड़ा बढ़ जाएगा।
  26. इन पर हल्के हाथों से ब्रश से दूध लगा ले
  27. ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्रिहीट कर ले।
  28. इन क्रोइसो को ओवन में 20 मिनट के लिए बेक करें।
  29. 20 मिनट के बाद हमारे क्रॉयसो एकदम सुनहरे और बढ़िया बेक होकर तैयार है।इन पर थोड़ा माखन ब्रश करे।
  30. देखिये पीछे से भी कितने बढ़िया रंग आया है।
  31. आप इन्हें फ्रूट जैम या मक्खन के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर