होम / रेसपीज़ / फ्रेंच पेपर टोस्ट

Photo of French peper toast by Charu Aggarwal at BetterButter
475
1
0.0(0)
0

फ्रेंच पेपर टोस्ट

Feb-06-2019
Charu Aggarwal
10 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

फ्रेंच पेपर टोस्ट रेसपी के बारे में

इसे फ्रांस में बनाया जाता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • फ्रेंच
  • सौटे
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 2

  1. 2 बड़े चम्मच मेयोनीज
  2. 4 बड़े चम्मच दूध
  3. 1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
  4. 1/4 चम्मच नमक
  5. 6 ब्रेड स्लाइसेस
  6. 2 केले
  7. 2 बड़े चम्मच चीनी
  8. मक्खन

निर्देश

  1. एक बड़े कटोरे में मेयोनीज और काली मिर्च का पाउडर डालें।
  2. धीरे धीरे थोड़ा थोड़ा दूध डालते हुए मेयोनेज़ में दूध को मिलाये।
  3. अब इसमें नमक डालकर 2 मिनट तक फेंटे।
  4. 1 नॉन स्टिक तवा गरम करे।
  5. उस पर मक्खन लगाये।
  6. ब्रेड को मिश्रण में डुबोये और तवे पर रखे।
  7. गैस को धीमी ही रखे।
  8. अब इसे पलट कर दूसरी तरफ से भी सेक लें।
  9. जब तक ब्रेड सिक रही हैं, हम एक दूसरी गैस पर एक बर्तन गर्म करेंगे, नॉन स्टिक नहीं होने चाहिए।
  10. इसमें 2 चम्मच मक्खन डालेंगे।
  11. चीनी को मक्खन में मिलाएंगे।
  12. गैस को धीमी करेंगे।
  13. चीनी थोड़े देर में कैरेमलाइज होने लगेगी।
  14. इसमें केले को काटकर मिलाएंगे।
  15. सारी ब्रेड सिक जाने के बाद प्लेट में 1 ब्रेड रखेंगे।
  16. उसके ऊपर दूसरी ब्रेड रखेंगे।
  17. अब उसपर केले रखेंगे।
  18. ऊपर से 2 ब्रेड और रखेंगे।
  19. अब सबसे उपर थोड़े से केले और रखेंगे।
  20. कॉफ़ी के साथ सर्व करें ।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर