होम / रेसपीज़ / आलू के पराठे

Photo of Aalu ke parathe by Charu Aggarwal at BetterButter
952
0
0.0(0)
0

आलू के पराठे

Feb-06-2019
Charu Aggarwal
20 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

आलू के पराठे रेसपी के बारे में

उत्तर भारत का पसंदीदा नाश्ता।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • उत्तर भारतीय
  • सौटे
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 5-6 बड़े उबले हुए आलू
  2. 4 हरी मिर्च
  3. 1 चम्मच नमक
  4. 1 छोटी चम्मच जीरा
  5. 2 चुटकी हींग
  6. 1 चम्मच लाल मिर्च
  7. 2 चम्मच हरा धनिया
  8. 2 कप आटा
  9. 1/2 चम्मच नमक
  10. मक्खन जरुरत अनुसार

निर्देश

  1. सबसे पहले बड़े कटोरे में आटा डाले।
  2. उसमे नमक डालकर मिलाएं।
  3. पानी की मदद से नर्म आटा गूंद लें।
  4. आटे को सेट होने के लिए रख दें।
  5. जब तक आटा सेट हो रहा है भरावन तैयार कर लेते हैं।
  6. उबले आलू को छील के फोड़ लें।
  7. अब इसमें सारे मसाले मिला लें।
  8. तवा गरम करे।
  9. आटे की एक लोई तोड़ कर थोड़ा सा बेल लें।
  10. अब उसमे भरावन भरे और लोई को सील करें।
  11. अब हल्के हाथ से बेल लें।
  12. तवे पर डाले।
  13. 2 मिनट बाद पलट दे।
  14. जब पराठा नीचे से सिक जाए तो उर मक्खन लगाये।
  15. अब पलट कर दूसरी तरफ भी मक्खन लगाये।
  16. दोनों तरफ से सेक लें।
  17. गर्म पराठा मक्खन और चटनी से परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर