होम / रेसपीज़ / स्टफ खमण

Photo of Stuff khaman by Charu Aggarwal at BetterButter
468
1
0.0(0)
0

स्टफ खमण

Feb-06-2019
Charu Aggarwal
20 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

स्टफ खमण रेसपी के बारे में

गुजरात में बनाया और खाया जाता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 कप बेसन
  2. 2 चम्मच सूजी
  3. 1/2 चम्मच सोडा
  4. 1/2 चम्मच नमक
  5. 1/2 चम्मच चीनी
  6. 1/2 कप दही
  7. 1 प्याज
  8. 1 टमाटर
  9. 1/2 कप पनीर
  10. 1 हरी मिर्च
  11. 2 चम्मच तेल
  12. 1/4 चम्मच काली राई

निर्देश

  1. 1 बर्तन में बेसन, सूजी, दही, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  2. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
  3. इसे 10 मिनट तक ढक कर रखे
  4. 1 पैन में तेल गरम करे।
  5. उसमे राई डालकर चटकाएं।
  6. अब इसमें प्याज़ डालकर भून लें।
  7. इसमें मिर्च और टमाटर डाल दें।
  8. टमाटर भून जाने पर इसमें बहुत थोड़ा सा नमक और पनीर डाल दें।
  9. 2 मिनट तक पकाएं।
  10. अब इसे बेसन के मिश्रण में डाल दें।
  11. अच्छी तरह मिलाएं।
  12. 1 बड़ी कढ़ाई में 2 गिलास पानी गर्म होने रखे।
  13. इसमें 1 स्टैंड रखे।
  14. इसे उबलने दे।
  15. 1 दुसरे बर्तन को अंदरसे चिकना करे।
  16. मिश्रण में सोडा डालकर मिलाएं।
  17. मिश्रण को चिकने किये बर्तन में डाले
  18. ऊपर से थोड़ा सा प्याज का भरावन डाल दें।
  19. 20 मिनट तक ढक कर पकने दें।
  20. 20 मिनुत बाद गैस बंद कर दें।
  21. थोड़ा ठंडा होने पर किनारों से अलग करे और 1 प्लेट में निकाल लें।
  22. पसंद के आकार में काट लें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर