होम / रेसपीज़ / मटर कुलचा

Photo of Matar kulcha by Charu Aggarwal at BetterButter
739
0
0.0(0)
0

मटर कुलचा

Feb-06-2019
Charu Aggarwal
10 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मटर कुलचा रेसपी के बारे में

दिल्ली वालों की जान

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • बच्चों के जन्मदिन के लिए
  • उत्तर भारतीय
  • स्टर फ्राई
  • प्रेशर कुक
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप सूखी हरी मटर
  2. 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  3. 2 प्याज
  4. 2 टमाटर
  5. 4 हरी मिर्च
  6. 1/4 कप इमली का पानी
  7. 2 बड़े उबले आलू
  8. 1 चम्मच चाट मसाला
  9. 1 चम्मच नमक
  10. 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च
  11. 1 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
  12. 1 छोटी चम्मच भुना जीरा
  13. 2 कप मैदा
  14. 1/2 कप दही
  15. 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  16. 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा
  17. 2 चम्मच तेल
  18. 1/4 चम्मच चीनी
  19. 1/2 चम्मच नमक
  20. मक्खन

निर्देश

  1. मटर को पूरी रात के किये भिगो दें।
  2. 1 बड़े कटोरे में मैदा, तेल, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर चीनी, नमक और दही को डालकर मिलाये।
  3. इसे एकदम नरम गूंद लें।
  4. इसे किसी ढक्कन ढक कर गरम जगह पर पूरी रात के लिए रख दें।
  5. सुबह कूकर में मटर डालकर उसमे बेकिंग सोडा डाले और 2 सीटी आने तक पकाएं।
  6. सीटी निकलने पे आलू को बारीक मैश कर के मात्र5 में मिलाएं।
  7. इसमें सारे मसाले और बारीक कटी प्याज और टमाटर डाल दें।
  8. इसे अच्छे से मिलाये और 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
  9. मैदा को एक बार मसल लें।
  10. इसकी थोड़ी मोटी लोई तोड़ लें।
  11. 1 लोहे का तवा गरम करे।
  12. लोई को गोल करके उस पर 1 चुटकी कलौंजी और बारीक कटा धनिया डाले।
  13. इसे थोड़ा मोटा बेल लें।
  14. ऊपर वाली परत पर हल्का सा पानी लगाये।
  15. पानी वाली सतह को तवे पर डाले।
  16. ढक कर 5 मिनट पकाये।
  17. पलट कर फिर से सेक लें।
  18. मक्खन लगा कर मटर के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर