होम / रेसपीज़ / मसाला डोसा

Photo of Masala dosa by Charu Aggarwal at BetterButter
1415
2
0.0(0)
0

मसाला डोसा

Feb-06-2019
Charu Aggarwal
12 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मसाला डोसा रेसपी के बारे में

दक्षिण भारत का घर घर में बनाया जाने वाला नाश्ता

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • अन्य
  • तमिल नाडू
  • पैन फ्राई
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप उड़द की धूली दाल
  2. 3 कप चावल
  3. 1/2 चम्मच नमक
  4. 1/4 चम्मच मेथी दाना
  5. 1/2 चम्मच सोडा
  6. 5-6 उबले आलू
  7. 2 प्यज़
  8. 2 टमाटर
  9. 4 हरी मिर्च
  10. 2 चम्मच तेल
  11. 1/2 चम्मच काली राई
  12. 1 चम्मच हल्दी

निर्देश

  1. दाल और चावल को धो लें।
  2. दाल, चावल और मेथी दाना को अलग अलग भिगो दें।
  3. अब इनका पानी निकाल के।
  4. 3-4 घंटे बाद चावल को पीस लें।
  5. दाल में मेथी दाने डालकर पीस लें।
  6. मिश्रण एकदम बारीक होना चाहिए।
  7. सभी को एक बड़े बर्तन में मिला दें।
  8. अब इसमें 1/2 चम्मच सोडा डाल दें और ढक कर 8-10 घंटे के लिए रख दें।
  9. ये फूल कर लगभग दोगुना हो जाता है।
  10. इसमें 1/2 चम्मच नमक डालकर मिलाएं।
  11. आलू को छील कर फोड़ लें।
  12. 1 कढ़ाई में तेल गरम करे।
  13. उसमे काली राई, हींग और हल्दी डालकर भून लें।
  14. अब इसमें प्याज डाल कर भूने
  15. फिर टमाटर डालकर भून लें।
  16. नमक डालकर मिलाएं।
  17. अब इसमें हरी मिर्च आलू डालकर मिलाएं।
  18. 5 मिनट तक अच्छी तरह मिला कर सेके।
  19. 1 नॉन स्टिक तवा गरम करे1।
  20. उस पर हल्का सा चिकना करें।
  21. उस पर 1 कलछी घोल डालकर फैलाएं
  22. 2 मिनुत बाद ये किनारी छोड़ देता हैं।
  23. इसे किनारे से अलग करते हुए पलट दे।
  24. दोनों तरफ से सेक लें।
  25. 1 तरफ आलू मसाला लगाये और मोड़ दे।
  26. नारियल की चटनी के साथ परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर