होम / रेसपीज़ / बेसन खमण

Photo of Besan khaman by Charu Aggarwal at BetterButter
851
2
0.0(0)
0

बेसन खमण

Feb-07-2019
Charu Aggarwal
20 मिनट
तैयारी का समय
25 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बेसन खमण रेसपी के बारे में

गुजरात का फेमस नाश्ता

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप बेसन
  2. 1/4 चम्मच हल्दी
  3. 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
  4. 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर
  5. 1/2 चम्मच नमक
  6. 4 चम्मच चीनी
  7. 1 चम्मच नींबू का रस
  8. 2 चम्मच तेल
  9. 2 हरी मिर्च
  10. 1/4 चम्मच काली राई

निर्देश

  1. 1 बर्तन में बेसन, हल्दी, नमक, 1 चम्मच चीनी, नीम्बू का रस और 1 चम्मच तेल डालें।
  2. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
  3. इसे 10 मिनट के लिए ढक क्र रख दें।
  4. 1 बड़े बर्तन में पानी उबलने रखे। इसमें 1 स्टैंड रखे।
  5. 1 दुसरे बर्तन को चिकना करे।
  6. जब पानी में उबाल आने वाला हो तो बेसन में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डाल मिलाएं।
  7. इसे चिकने किये बर्तन में डाले।
  8. इसे स्टैंड पर रखे और बर्तन को ढक दें।
  9. 25 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  10. 25 मिनुत बाद चाक़ू या टूथ पिक डालकर चेक करे।
  11. अगर ये साफ़ है तो गैस बंद कर दें।
  12. 1 पैन में तेल गरम करे।
  13. उसमे राइ डाले।
  14. अब लंबी काटी हुई हरी मिर्च डालें।
  15. इसमें 2 कप पानी डालें।
  16. बची हुई चीनी और नमक डालें।
  17. पूरी तरह घिलने तक पकाएं।
  18. ढोकले को चाक़ू से किनारों से अलग करे।
  19. चौकोर काट लें।
  20. पानी को चम्मच की मदद से ढोकले पर डाले
  21. ढोकला तैयार है

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर