होम / रेसपीज़ / स्टफ इडली

Photo of Stuff idli by Charu Aggarwal at BetterButter
617
1
0.0(0)
0

स्टफ इडली

Feb-07-2019
Charu Aggarwal
30 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

स्टफ इडली रेसपी के बारे में

दक्षिण भारत में स्टफ इडली बड़े शौक से बनायीं जाती है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • दक्षिण भारतीय
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 1 कप सूजी
  2. 2 चम्मच मूंगफली के दाने
  3. 1 छोटी चम्मच उड़द की धुली दाल
  4. 1 छोटी चम्मच चने की दाल
  5. 2 चम्मच तेल
  6. 1 छोटी चम्मच काली राई
  7. 1 चुटकी हींग
  8. 1 छोटा टमाटर
  9. 1 कप दही
  10. 1 छोटी चम्मच नमक
  11. 1 चम्मच हरा धनिया
  12. 2 हरी मिर्च

निर्देश

  1. 1 पैन में सूजी को धीमी आंच पर सूखा भून लें।
  2. सूजी का रंग नहीं बदलना चाहिए।
  3. इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  4. 1 पैन में तेल गरम करे।
  5. इसमें राई डाले।
  6. अब इसमें उरद और चने की दाल डालकर भून लें।
  7. अब इसमें बारीक कटा टमाटर और हरी मिर्च डालें।
  8. अच्छी तरह भून जाने पर इसमें नमक डालकर मिलाये।
  9. इसे एक प्लेट में निकाल लें।
  10. इसके ठंडा होने पर इसमें दही डाले।
  11. इसमें मूंगफली, हरा धनिया और नमक डाल दें।
  12. थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
  13. 10 मिनट के लिए ढक कर रख दे।
  14. 1 बड़ी कढ़ाई में पानी उबलने रखे।
  15. इसमें 1 स्टैंड रखे।
  16. 1 बर्तन को चिकना करे।
  17. जब पानी में उबाल आ जाए तो मिश्रण में सोडा डाल दें।
  18. इसे चिकने किये बर्तन में डाले और स्टैंड पर रखे।
  19. 20 मिनट के लिए ढक कर पकाये।
  20. 20 मिनट बाद गैस बंद कर दे।
  21. थोड़ा ठंडा होने पर मनपसंद आकार में काट लें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर