होम / रेसपीज़ / वेजिटेबल अप्पे

Photo of Vegetable appe by Sakshi Goswami at BetterButter
903
1
0.0(0)
0

वेजिटेबल अप्पे

Feb-08-2019
Sakshi Goswami
15 मिनट
तैयारी का समय
5 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

वेजिटेबल अप्पे रेसपी के बारे में

सभी मौसमी सब्जियों से भरपूर ये अप्पे खाने में जितने स्वादिष्ट है उतने ही बनाने में आसान ।दक्षिण भारत की ये लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है तो आइये सीखते है ये आसान रेसिपी।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • तमिल नाडू
  • सौटे
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १ कप सूजी
  2. १ कप दही
  3. १ कप गाजर कद्दूकस की हुई
  4. १ कप पत्तागोभी कद्दूकस की हुई
  5. २ टमाटर बारीक कटे
  6. १ शिमला मिर्च बारीक कटी
  7. १ पैकेट ईनो
  8. १/२ चम्मच राई दाना
  9. नमक स्वाद अनुसार
  10. १/२ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  11. १ चम्मच तेल
  12. थोड़ा तेल ब्रशिंग के लिए

निर्देश

  1. सबसे पहले सूजी और दही को मिला ले।
  2. दस मिनेट के लिए ढक दे।
  3. दस मिनट बाद सभी कटी सब्जियां सूजी में मिला दे।
  4. नमक और लाल मिर्च भी मिला दे।
  5. अब तेल गरम करे राई चटकाए ।
  6. ये राई वाला तेल सूजी के मिश्रण में डाल दे और अच्छे से मिला ले।
  7. अब अप्पे वाला साँचा ले और तेल से ब्रशिंग करे।
  8. माध्यम आंच पर साँचा गरम करे।
  9. अब मिश्रण में ईनो डाले और मिला ले।
  10. ये मिश्रण सांचे में एक एक चम्मच डालें, और ढक दे।
  11. दो मिनट बाद पलट दे फिर ढक दे।
  12. अब आंच बंद कर दे तैयार है आपके अप्पे।
  13. सॉस या चटनी के साथ इसका आनंद उठाये।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर