होम / रेसपीज़ / पालक पात्रा

Photo of Palak patra by Charu Aggarwal at BetterButter
1718
1
0.0(0)
0

पालक पात्रा

Feb-12-2019
Charu Aggarwal
20 मिनट
तैयारी का समय
30 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पालक पात्रा रेसपी के बारे में

गुजरात में अगर सुबह के नाश्ते में पात्रा न हो कुछ अधूरा सा लगता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • बच्चों के लिए रेसिपीज़
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 250 ग्राम पालक
  2. 4 बड़े चम्मच बेसन
  3. 1/2 छोटी चम्मच अजवायन
  4. 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च
  5. 1 चुटकी हींग
  6. 1/4 चम्मच हल्दी
  7. 1/4 चम्मच जीरा
  8. 1/2 चम्मच नमक
  9. 2 चम्मच तेल
  10. 1/4 चम्मच काली राई
  11. 1/4 चम्मच सफ़ेद तिल

निर्देश

  1. सबसे पहले बेसन में नमक, अजवायन, हल्दी, हींग, और जीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  2. अब थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर गाढ़ा घोल बना लें।
  3. इसे ढक कर रख दे।
  4. अब पालक की पत्तो की डंडी तोड़कर अलग कर लें।
  5. पत्तो को धो कर साफ़ कर लें और कपडे से पोंछ लें।
  6. बेसन के घोल को एक बार फेंट लें
  7. इसे उंगलियों की मदद से 1 पत्ते पर लगाये।
  8. दुसरे पत्ते को इस तरह रखे की वह पहले पत्ते के थोड़ा सा ऊपर आये
  9. उनपर भी बेसन लगा लें।
  10. इसी तरह पहले पत्ते के चारो तरफ पत्ते लगा दें और उन पर बेसन लगा दें।
  11. इन्हें अब गोल कर लें।
  12. इसी तरह सभी को तैयार कर लें।
  13. 1 बड़े बर्तन में 2 गिलास पानी उबलने रखे।
  14. उस पर एक छलनी को चिकना क्र के रखें।
  15. इसमें गोल किये हुए पालक रखे।
  16. इसे ढक कर 20 मिनट तक तेज़ आंच पर पकाये।
  17. 20 मिनट बाद गैस बंद कर दें
  18. इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और 1/2इंच की मोटाई में काट ले।
  19. इन्हें 1 प्लेट में रखे।
  20. 1 पैन या कलछी में तेल गरम करें।
  21. गैस बंद कर दें।
  22. अब इनमे काली राई डाले।
  23. जब राई चटकने लगे तो उसमे तिल डाल दे।
  24. चम्मच की मदद से इस तड़के को काटे हुए पात्रा पर डाले।
  25. पालक पात्रा तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर