होम / रेसपीज़ / इंदौरी पोहा

Photo of INDORI poha by Anmol Pawar at BetterButter
3423
1
0.0(0)
1

इंदौरी पोहा

Feb-16-2019
Anmol Pawar
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

इंदौरी पोहा रेसपी के बारे में

पोहा जल्दी औऱ आसानी से बनने वाला नाश्ता है। यह कहने में बहुत स्वादिष्ट होता है। नई नई कुकिंग सीखने वालो के लिए ये एक आसान रेसिपी है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 2 कटोरी पोहा
  2. 1 बड़ा प्याज
  3. 3-4 हरी मिर्च
  4. नमक (स्वादानुसार)
  5. 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  6. 2 छोटे चम्मच शक्कर
  7. 1छोटा चम्मच राई
  8. 1 छोटा चम्मच सौफ
  9. 2 चम्मच तेल
  10. पानी
  11. 1 नीम्बू
  12. जीरावन मसाला
  13. 8-10 कड़ी पत्ता
  14. धनिया(बारीक कटा हुआ)
  15. सेव नमकीन

निर्देश

  1. सबसे पहले पोहे को 2 से 3 बार अच्छे से पानी से साफ कर ले और पूरा पानी निकाल कर एक बर्तन में रख दे।
  2. अब पोहे में हल्दी पाउडर, नमक और शक्कर मिलाकर 10 मिनट तक रहने दे।
  3. एक कड़ाही में तेल गरम करें।
  4. गरम तेल में राई, सौफ और कड़ी पत्ता डाल दे।
  5. इसके बाद कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भूरा होने तक पकाएं।
  6. अब इसमें पोहा डालकर अच्छे से मिला ले।
  7. एक नींबू का रस डालकर मिलाये।
  8. एक भगोने में पानी को उबाले ओर उसके ऊपर पोहे की कड़ाई रख दे और उसे अच्छे से ढक दे।
  9. 8-10 मिनट तक भाप में अच्छे से पकने दे।
  10. उसमे धनिया, जीरावन ओर सेव नमकीन डालकर पोहे को सर्व करे।
  11. स्वादिस्ट पोहा तैयार है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर