होम / रेसपीज़ / Red velvet dhokla cake

Photo of Red velvet dhokla cake by Parul Jain at BetterButter
1404
5
0.0(1)
0

Red velvet dhokla cake

Feb-21-2019
Parul Jain
20 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • रोज़ के लिए
  • गुजराती
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. मोटी सूजी - १ १/२ कप
  2. चुकंदर - १ छोटी
  3. दही - १ कप
  4. नमक स्वादानुसार
  5. तेल - २ छोटे चम्मच
  6. इनो - १ पाउच
  7. सजावट के लिए -
  8. टंगी दही - १ कप
  9. नमक स्वादानुसार
  10. तड़के के लिए तेल - १ चम्मच
  11. राई - १ चम्मच
  12. लम्बी कटी हरी मिर्च - ४
  13. करी पत्ता - २ डंड़ी
  14. टमाटर का फूल

निर्देश

  1. आवश्यक सामग्री
  2. चुकंदर को टुकड़ों में काट लें और उबाल लें।
  3. उबाल कर पीस लें।
  4. एक बड़े बर्तन में सूजी , दही व नमक लें
  5. अब अच्छे से मिक्स कर लें।
  6. अब इस मिश्रण में चुकंदर का पेस्ट मिलाएं।
  7. थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें
  8. इस मिश्रण को १० मिनट के लिए रख दें। इसी बीच कुकर में १ कप पानी डालकर गरम करें और एक जाली रखें।
  9. एक केक टिन को तेल से चुपड़ लें।
  10. अब ढोकले में ईनो मिलाएं।
  11. ईनो डालते ही इसमें बुलबुले उठने लगेगें।
  12. अब जल्दी से मिक्स करें और टिन में पलट दें।
  13. अब टिन को कुकर की जाली पर रख दें।
  14. कुकर की सीटी निकाल दें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर १५ मिनट के लिए पकने के लिए रख दें। १५ मिनट बाद निकाल कर एक चाकू की सहायता से चैक करें । ढोकले के बीच में चाकू डालकर देखें यदि चाकू साफ निकले तो समझ लें कि ढोकला तैयार है। ठंडा होने पर चाकू की सहायता से चारों तरफ घुमाकर ढोकले को निकाल लें।
  15. अब टंगी गाढ़ी दही को फेंट लें और इसमें नमक मिलाएं। नमक थोड़ा कम ही डाले क्योंकि ढोकले में भी नमक है। अब इस मिश्रण को ढोकले पर डालें।
  16. चाकू की सहायता से फैला दें।
  17. ढोकले को दही से अच्छे से कवर कर दें।
  18. अब तड़के के लिए एक कढछी में १ चम्मच तेल डाले।
  19. अब इसे गरम करें और राई चटकाए । करी पत्ता डालें ,लम्बी कटी हरी मिर्च डालकर भून लें।
  20. अब इस तड़के को ढोकले पर डालें और टमाटर के फूल से सजाएं
  21. टुकड़ों में काट कर परोसें।

रीव्यूज़ (1)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Kavita Sukhani
Feb-22-2019
Kavita Sukhani   Feb-22-2019

Wow

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर