होम / रेसपीज़ / कोथिंबीर वड़ी

Photo of Kothimbir wadi by Parul Jain at BetterButter
733
2
0.0(0)
0

कोथिंबीर वड़ी

Feb-22-2019
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

कोथिंबीर वड़ी रेसपी के बारे में

ये मराठी लोगो का पारंपरिक नाश्ता है। मैने इसमें मेथी का प्रयोग किया है

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • महाराष्ट्र
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 6

  1. बेसन - १ कप
  2. मेथी बारीक कटी - १/२ कप
  3. तेल - २ छोटे चम्मच
  4. अदरक लहसुन का पेस्ट - १ चम्मच
  5. हींग - १ चुटकी
  6. राई - १ चम्मच
  7. हल्दी - १/४ छोटी चम्मच
  8. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  9. सौंफ धनिया पाउडर - १ चम्मच
  10. नमक स्वादानुसार
  11. चीनी - १ चम्मच
  12. पानी आवश्यकता अनुसार
  13. जमाने के लिए ट्रे या मोल्ड
  14. बारीक कटा हरा धनिया
  15. सफेद तिल - १ चम्मच
  16. तलने के लिए तेल

निर्देश

  1. सर्वप्रथम बेसन को हल्का सा भून लें।
  2. अब एक नानस्टिक पैन में तेल गरम करें और हींग जीरा व राई चटकाए।
  3. अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और हल्का सा भून लें ।अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर , हल्दी पाउडर नमक व चीनी मिलाएं। और १ कप पानी डालकर पकाएं।
  4. अब इसमें बारीक कटी मेथी डालें।
  5. ५ मिनट तक ढककर पकने के लिए रख दें।
  6. ५ मिनट बाद इसमें बेसन मिलाकर लगातार चलाते रहे ताकि गांठें ना पड़े।
  7. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और कढ़ाई छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।
  8. अब एक मोल्ड या ट्रे को तेल से चुपड़ लें और मिश्रण इसमें पलट दें और अच्छे से सैट होने के लिए रख दें।
  9. उपर बारीक कटा हरा धनिया और तिल छिड़के।
  10. सैट होने के बाद चाकू या कटर से मनचाहे आकार के टुकड़ों में काट लें।
  11. टुकड़े काट कर रख लें।
  12. जब खाने हो तो तेल गरम करें और मध्यम आंच पर तल लें।
  13. अलट पलट कर सुनहरा तल लें।
  14. टमाटर की सॉस के साथ परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर