होम / रेसपीज़ / बटाटा वडा़ बाइट्स

Photo of Batata vada bites by Parul Jain at BetterButter
1113
1
0.0(0)
0

बटाटा वडा़ बाइट्स

Feb-23-2019
Parul Jain
10 मिनट
तैयारी का समय
15 मिनट
खाना बनाने का समय
6 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

बटाटा वडा़ बाइट्स रेसपी के बारे में

बटाटा वड़ा महाराष्ट की प्रसिद्ध पारंपरिक रेसिपी है। इसमें आलू का वडा़ बनाया जाता है। मैने इसको ब्रेड़ की कटोरियो में रखकर परोसा है

रेसपी टैग

  • वेज
  • रोज़ के लिए
  • महाराष्ट्र
  • बेकिंग
  • उबलना
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 6

  1. ब्रेड स्लाइस - ६
  2. चुपड़ने के लिए तेल
  3. उबले आलू - २
  4. तेल - २ चम्मच
  5. हींग - १ चुटकी
  6. अदरक लहसुन का पेस्ट - १ चम्मच
  7. राई - १ चम्मच
  8. हल्दी - १/२ चम्मच
  9. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  10. साबुत धनिया - १ चम्मच
  11. नींबू का रस - १ चम्मच
  12. बारीक कटा हरा धनिया - २ चम्मच
  13. नमक स्वादानुसार
  14. वडे़ के कवर के लिए
  15. बेसन - ४ चम्मच
  16. नमक स्वादानुसार
  17. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  18. हल्दी पाउडर - १/४ चम्मच
  19. खाने का सोड़ा - १ चुटकी
  20. तलने के लिए तेल
  21. लहसुन की हरी चटनी - ६ चम्मच
  22. लाल मिर्च व लहसुन की नारियल पाउडर चटनी

निर्देश

  1. सर्वप्रथम ब्रेड के स्लाइस लें और उन्हें बेल कर पतला कर लें।
  2. अब इनको तेल से चुपड़ी​ हुइ बेकिंग ट्रे में इस तरह से सैट करे।
  3. १० मिनट के लिए अवन में सुनहरे होने तक बेक करें।
  4. बेक की हुई कटोरियां ठंडा होने पर इनको चाकू की सहायता से निकाल लें।
  5. आलू को मैश कर लें। अब कढ़ाई में तेल गरम करें और हींग, राई , साबुत धनिया चटकाए। अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और हल्का सा भून लें। सभी मसाले डालें और आलू डालकर भूने।
  6. नींबू का रस मिलाएं
  7. अच्छे से मिक्स कर लें। बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। और ठंडा होने के लिए रख दें।
  8. बेसन में नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, व सोड़ा मिलाएं। और पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  9. पेस्ट बना लें।
  10. अब आलू वाले मिश्रण की छोटी छोटी गोलियां बना लें
  11. अब बेसन के घोल में डुबोएं और वडे़ तल लें।
  12. इस तरह से सारे वडे़ तल लें।
  13. अब ब्रेड की कटोरियों में लहसुन वाली हरी चटनी लगाएं ।
  14. और एक एक गरम वडा़ रखते जाए।
  15. उपर लहसुन की चटनी व तली हुई हरी मिर्च से सजाएं और परोसें। लहसुन की चटनी के लिए साबुत लाल मिर्च, नारियल का बुरादा व लहसुन की कलियों को एक साथ मिक्सी में पीस लें और बटाटा वडे़ के साथ परोसें। हरी मिर्चो को तल लें और इसमें नमक मिलाएं और वड़े पर रखकर परोंसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर