होम / रेसपीज़ / पुदीना इडियप्पम विद वेजिटेबलस्टु

Photo of Pudina Idiyappam with vegetable stew by Jayshree Nair at BetterButter
744
0
0.0(0)
0

पुदीना इडियप्पम विद वेजिटेबलस्टु

Feb-25-2019
Jayshree Nair
30 मिनट
तैयारी का समय
40 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

पुदीना इडियप्पम विद वेजिटेबलस्टु रेसपी के बारे में

दक्षिण भारत मे चावल के आटे से बना एक प्रख्यात नाश्ता पुदीने की सवाद और केरल के स्पेशल वेजिटेबलस्टु के साथ ।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • टिफ़िन रेसिपीज़
  • केरल
  • धीमी आंच पर उबालना
  • भूनना
  • उबलना
  • भाप से पकाना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • ग्लूटेन फ्री

सामग्री सर्विंग: 2

  1. चावल का आटा - 1 कप
  2. पानी - 1 कप
  3. ताजा पुदीने के पत्ते - 1/2 कप
  4. ताजा धनिया के पत्ते - 1/4 कप
  5. हरी मिर्च - 3
  6. नमक स्वाद अनुसार
  7. नारियल का तेल - 2 1/2 बड़ा चम्मच
  8. आधी उबली हुई मिक्स सब्जियां - 1 कप
  9. दूध - 3/4 कप
  10. नारियल का गाढ़ा दूध - 1/2 कप
  11. बारीक कटा अदरक - 1/2 बड़ा चम्मच
  12. करी पत्ते - 12 से 15
  13. दालचीनी छोटी 3 - 4
  14. तेजपत्ता - 2
  15. सबूत काली मिर्च - 5
  16. बारीक कटी प्याज - 3/4 कप

निर्देश

  1. इडियप्पम बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए पहले हम वह इकट्ठा कर लेंगे।
  2. अब वेजिटेबल स्टू बनाने की सामग्री इकट्ठा कर लेंगे। इसमें मैंने मिक्स वेजिटेबल के लिए आलू ,मटर, गाजर और बींस का उपयोग किया है। इन्हें मैंने सिर्फ आधा पकाया है।
  3. इडियापम बनाने के लिए पहले मिक्सी में पुदीना,धनिया ,मिर्ची और 3-4 चम्मच पानी डालकर अछेसे पीस लेंगे।
  4. पीसने के बाद इस पेस्ट को अच्छे से छान लेंगे और इसमें से निकलने वाले हरे पानी का उपयोग इडियप्पम बनाने के लिए करेंगे।
  5. अब एक बौल में चावल का आटा, स्वाद अनुसार नमक और हरा पानी डालकर इसे चम्मच से अच्छे से मिला लें।
  6. अब इसमें थोड़ा थोड़ा कर गर्म पानी डालेंगे और फिर चम्मच से मिलाएंगे।
  7. हल्का सा ठंडा होने पर इसे हाथ से गुंथे। आधा चम्मच तेल डालकर फिर से गुंथे और इडियप्पम का आटा तैयार हो जाएगा।
  8. ईडियप्पम बनाने के लिए सेव बनाने की मशीन, भाप कर पकाने के लिए एक बर्तन और एक डिश की जरूरत पड़ेगी। वैसे इसे इडली की प्लेट में भी बना सकते हैं लेकिन मैंने यहां एक छोटी डिश का इस्तेमाल किया है।
  9. डिश पर तेल लगा लें,या फिर जैसे मैंने किया है एक गीला रुमाल फैला दे मशीन की मदद से इस पर छोटे-छोटे अप्पम बना दे।
  10. 5 से 7 मिनट के लिए भाप मे पकाने के बाद इडियप्पम तैयार हो जाएंगे। थोड़ा ढंडा होने पर एक केसेरोल में निकालें।
  11. वेजिटेबलस्टु बनाने के लिए मध्यम आंच पर एक पैन में तेल लेंगे और उसमें सारे खड़े गरम मसाले डालेंगे।
  12. अच्छी खुशबू आने पर इसमें बारीक कटा अदरक, कड़ी पत्ते और दो हरी मिर्च डालकर भुन लेंगे।
  13. अब इसमें बारीक कटा प्याज डालेंगे और गुलाबी होने तक अच्छी तरह से भुन लेंगे।
  14. प्याज के गुलाबी होने पर इसमें सारी सब्जियां और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लेंगे।
  15. अब इसमें दूध डालेंगे, और धीमी आंच पर सब्जियों को दूध मे पकने देंगे।
  16. सब्जियों के पक जाने पर इसमें नारियल का दूध डालेंगे और 2 मिनट तक और पकाएं गे।
  17. तैयार है केरला स्पेशल वेजिटेबलस्टु।
  18. गरमा गरम इडियप्पम को गरमा गरम वेजिटेबलस्टु के साथ परोसे।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर