होम / रेसपीज़ / ब्रेड पकोड़ा

Photo of Bread Pakora by Salma Godil at BetterButter
67293
980
4.4(3)
7

ब्रेड पकोड़ा

Sep-01-2015
Salma Godil
0 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • रोज़ के लिए
  • भारतीय
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. आलू के भरवां मिश्रण के लिए: उबले हुए आलू के 4-5 टुकड़े
  2. 1 हरी मिर्च का टुकड़ा
  3. 3 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारिक कटा
  4. 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  5. 2 छोटा चम्मच अमचूर
  6. 1 कप पुदीने- हरे धनिये की चटनी (अगर चाहें तो)
  7. 1 छोटा चम्मच नमक
  8. बेसन का घोल बनाने के लिए: 2 कप बेसन
  9. 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  10. 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  11. 1 छोटा चम्मच अजवाइन
  12. घोल के लिए पानी
  13. नमक स्वादानुसार
  14. तलने के लिए तेल
  15. ब्रेड के 6 स्लाइसेस
  16. एक चुटकी हिंग

निर्देश

  1. आलू का भरवां मिश्रण बनाने के लिए: आलू उबालकर और छीलकर उन्हें मसल लें। फिर इसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और नमक मिला दें।
  2. बेसन का घोल बनाने के लिए: बेसन में अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हींग और नमक डालें। अपने मुताबिक गाढ़ा करने के पर्याप्त पानी डालें। एक बार स्वाद चखकर जांच लें। इसमें कुछ तेल की बूंदे मिलाकर एक बगल रख दें।
  3. ब्रेड पकोड़े बनाने के लिए: ब्रेड के स्लाइस को तिकोना काट लें। फिर इसके एक बगल हरी चटनी लगाएं। उसी पर तैयार आलू भरवां मिश्रण बराबर फैलाएं। फिर इस स्लाइस पर दूसरा स्लाइस रखकर दबा दें।
  4. फिर इसे बेसन घोल में डुबोकर गर्म तेल में मध्यम आंच पर कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राय करें। गर्म चाय या कॉफी के साथ परोसें और मजा लें।

रीव्यूज़ (3)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
Upasna Tyagi
Jul-22-2020
Upasna Tyagi   Jul-22-2020

Deepa Sharma
Aug-18-2018
Deepa Sharma   Aug-18-2018

Yummy

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर