होम / रेसपीज़ / अमृतसरी कुलचा हरियाले छोलो के साथ

Photo of Amritsari kulcha hariyale chholo ke by Parul Jain at BetterButter
754
1
0.0(0)
0

अमृतसरी कुलचा हरियाले छोलो के साथ

Feb-27-2019
Parul Jain
30 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

अमृतसरी कुलचा हरियाले छोलो के साथ रेसपी के बारे में

छोले व कुलचे अमृतसर व पंजाब का पारंपरिक नाश्ता है। छोलो को और हैल्दी करने के लिये पालक का प्रयोग करके हरियाला बनाया गया है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • पंजाबी
  • पैन फ्राई
  • धीमी आंच पर उबालना
  • प्रेशर कुक
  • बेकिंग
  • उबलना
  • सौटे
  • नाश्ता और ब्रंच
  • हेल्थी

सामग्री सर्विंग: 4

  1. कुलचो के लिए -
  2. मैदा - २ कप
  3. दूध - १ कप
  4. दही - १/२ कप
  5. बेकिंग पाउडर - १/२ छोटा चम्मच
  6. नमक - १/२ चम्मच
  7. तेल - २ चम्मच
  8. मक्खन
  9. पानी आवश्यकता अनुसार
  10. कुलचे की स्टफिंग के लिए -
  11. पनीर - १०० ग्राम
  12. प्याज - २ बारीक कटी
  13. बारीक कटा हरा धनिया
  14. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  15. चाट मसाला - १/२ चम्मच
  16. नमक स्वादानुसार
  17. छोलो के लिए -
  18. उबले काबुली चने - २ कप
  19. प्याज का पेस्ट - १/२ कप
  20. टमाटर का पेस्ट - १ कप
  21. अदरक लहसुन का पेस्ट - १ चम्मच
  22. पालक का पेस्ट - १ कप
  23. तेल - २ चम्मच
  24. हींग - १ चुटकी
  25. जीरा - १ चम्मच
  26. तेजपत्ता - २
  27. लौंग - ४
  28. काली मिर्च - ५
  29. बड़ी इलायची - १
  30. चना मसाला - १ चम्मच
  31. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  32. सौंफ धनिया पाउडर - १ चम्मच
  33. नमक स्वादानुसार

निर्देश

  1. कुलचे के लिए सबसे पहले एक परात में मैदा लें और इसमें नमक, बेकिंग पाउडर व दही मिलाएं।
  2. अब दूध डालकर आटा गूंथ लें आवश्यकता अनुसार पानी का प्रयोग करें। अब इस आटे को अच्छे से तेल लगाये और २० मिनट के लिए ढककर रख दें।
  3. इसी बीच स्टफिंग व छोले तैयार करें। स्टफिंग के लिए पनीर को कस लें और प्याज को बारीक काट लें। अब एक बर्तन में कसा पनीर​ , प्याज लें।
  4. बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं।
  5. नमक, मिर्च, चाट मसाला मिलाएं।
  6. अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
  7. जब कुलचे बनाने हो तो आटे की थोड़ी बड़ी लोइ बनाये और चपटी करें।
  8. अब इस पर पिघला मक्खन लगाएं।
  9. बीच में स्टफिंग रखें।
  10. अब इस प्रकार से सील कर लें।
  11. हाथ पर चिकनाई लगाकर इस प्रकार दबा दबा कर चपटा करें।
  12. थोड़ा मोटा रखें।
  13. अब एक नानस्टिक तवे को गरम करें और मध्यम आंच पर कुलचे हल्के सेंक लें।
  14. एक तरफ से हल्का सिक जाने पर पलट दें और दूसरी तरफ से भी सेंक लें।
  15. अब हल्के सिके कुलचे एक चिकनाई लगी बेकिंग ट्रे पर रखें।
  16. अच्छे से मक्खन लगाएं।
  17. अब कुलचो को २०० डिग्री पर सुनहरा होने तक बेक करें।
  18. सिक जाने पर निकाल लें और दोबारा मक्खन लगाएं और छोलो के साथ परोसें।
  19. हरियाले छोलो के लिए सबसे पहले काबुली चनों को अच्छे से उबाल कर रख लें। प्याज, टमाटर का पेस्ट तैयार कर लें। पालक उबाल कर पीस लें और पेस्ट पहले से बनाकर रख लें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और हींग जीरा चटकाए। तेजपत्ता डालें अब प्याज का पेस्ट डालें और भूने।
  20. जब प्याज का पेस्ट अच्छे से भून जाए तो अदरक लहसुन का पेस्ट और टमाटर का पेस्ट डालकर कढ़ाई छोड़ने तक भून लें।
  21. अब लौंग, काली मिर्च, व बड़ी इलायची को दरदरी कूटकर मिलाएं। सभी मसाले स्वादानुसार मिलाएं। अब इसमें पालक की पेस्ट मिलाएं।
  22. काबुली चने डालें। नमक व थोड़ा पानी डालकर १० मिनट तक पकाएं। हरियाले छोले तैयार है। कुलचो के साथ परोसें।
  23. परोसते समय गरम गरम कुलचो पर मक्खन लगाएं और परोसें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर