होम / रेसपीज़ / मुंबइया भजिया रैप

Photo of Mumbaiya bhajiya wrap by Parul Jain at BetterButter
787
0
0.0(0)
0

मुंबइया भजिया रैप

Feb-28-2019
Parul Jain
5 मिनट
तैयारी का समय
10 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

मुंबइया भजिया रैप रेसपी के बारे में

भजिया मुंबइ का पारंपरिक नाश्ता है। सुबह होते ही घरो में से भजिया तलने की खुशबु आनी शुरू हो जाती है । मुंबइ की भजिया दूर दूर तक प्रसिद्ध है। मैने मुंबइ की भजिया को नये तरीके से पेश किया है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • आसान
  • रोज़ के लिए
  • महाराष्ट्र
  • उबलना
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. स्लाइस की हुई प्याज - २
  2. उबला आलू - १
  3. पतली चपाती - २
  4. बेसन - २ चम्मच
  5. चावल का आटा - १ चम्मच
  6. मैदा - १ चम्मच
  7. लाल मिर्च पाउडर - १/४ चम्मच
  8. अजवाइन - १/२ चम्मच
  9. कसूरी मेथी - १ चम्मच
  10. सौंफ धनिया पाउडर - १ चम्मच
  11. नमक स्वादानुसार
  12. बारीक कटा हरा धनिया व हरी मिर्च
  13. तलने के लिए तेल
  14. इमली की चटनी - ४ चम्मच
  15. चाट मसाला
  16. पत्ता गोभी के जूलियन , प्याज के लच्छे व चकुंदर के जूलियन सजाने के लिए।

निर्देश

  1. सर्वप्रथम एक बड़े बर्तन में स्लाइस की हुई प्याज लें
  2. अब इसमें उबला आलू फोड़ कर डालें।
  3. बारीक कटा हरा धनिया व हरी मिर्च मिलाएं।
  4. बेसन, चावल का आटा व मैदा मिलाएं।
  5. अब सभी मसाले स्वादानुसार मिलाएं।
  6. हल्के से पानी का छींटा देकर सभी सामग्री मिक्स करें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और छोटी छोटी आकार की भजिया बना लें।
  7. भजिया सुनहरा होने तक तले।
  8. अब एक चपाती पर इमली की चटनी लगाएं।
  9. पत्ता गोभी के जूलियन बीच में रखें।
  10. अब भजिया रखें और चाट मसाला छिड़के।
  11. अब नीचे से किनारा मोड़ कर दोनों तरफ से मोड़ कर रैप बना लें।
  12. नीचे की तरफ सिल्वर फाँइल से रैप करके तुरंत परोसें। साथ में टॉमेटो सॉस व हरी चटनी रखें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर