होम / रेसपीज़ / उड़ीसा का ब्रेकफास्ट प्लाटर

Photo of Udisa ka brekfast platter by Shashwatee Swagatica at BetterButter
1382
1
0.0(0)
0

उड़ीसा का ब्रेकफास्ट प्लाटर

Feb-28-2019
Shashwatee Swagatica
480 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

उड़ीसा का ब्रेकफास्ट प्लाटर रेसपी के बारे में

पूर्वी तट पर स्थित, ओडिशा, जिसे ‘भारत की आत्मा’ के नाम से जाना जाता है, भारतीय संस्कृतियों, वास्तुशिल्प प्रतिभा और आश्चर्यजनक प्राकृतिक परिदृश्य का एक सुंदर संयोजन है। ओडिशा का खाना के बारे में लोगों को पता नहीं है कि ओडिशा अपने स्थानीय व्यंजनों की तुलना में समान रूप से समृद्ध है। ओडिशा को उपयुक्त रूप से ‘पूर्वी भारत का गोवा’भी कहा जाता है, ओडिशा का खाना अपने स्वाद और पौष्टिकता के लिए भी जाना जाता है। ओडिशा में खाना बनाने की सरल लेकिन विशिष्ट शैली की अपनी अलग पहचान है। ओडिशा में पोड़ा पीठा को पकवानों का राजा कहा जाता है. इसके अलावा ओडिशा में मुख्य रूप से काकरा पीठा, चकुली पिठा, अरिसा पीठा, मंडा पीठा, चुनची पतरा पीठा और एंडुरी पीठा बहुत लोकप्रिय हैं. उड़ीसा के पारंपरिक भोजन के रूप से तैयार पकवान में सरू(thin) चकुली पिठा, बड़ा, दही वाडा, आलू दम, घुगुनी बहुत ही लोकप्रिय ब्यंजन है। लोग बडा के साथ घुगुनी खाना पसंद करते हैं और चकुली पिठा के साथ आलू दम। ओडिशा में दही वाडा और आलू दम एक लोकप्रिय भोजन है। हर जगह, दही वाडा और आलू दम को दो अलग व्यंजन माना जाता है, किंतु ओडिशा में दोनों का एक ही विशिष्ट मिश्रण आपको मिलता है। दही वाडाओ का चमत्कारी स्वाद और आलू दम की चंचलता का यह मिश्रण एक अनोखा स्वाद प्रदान करता है। जिसके स्वाद के लिए हर ओडिशा वासी लयलित रहता है।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • उड़ीसा
  • भूनना
  • प्रेशर कुक
  • ब्लेंडिंग
  • तलना
  • सौटे
  • नाश्ता और ब्रंच

सामग्री सर्विंग: 4

  1. चकुली के लिए आवश्यक सामग्री-
  2. चावल 1 कप
  3. उड़द दाल 1/2कप
  4. नमक स्वाद अनुसार
  5. तेल 2चम्मच
  6. बरा के लिए आवश्यक सामग्री-
  7. उरद दाल 1 कप
  8. रवा दो चम्मच
  9. बारीक कटा हुआ प्याज 1
  10. बारीक कटा हुआ हरी मिर्च 2
  11. कसा हुआ अदरक 1 चम्मच
  12. बारीक कटा हुआ धनिया के पत्ते दो चम्मच
  13. बारीक कटा हुआ करी पत्ता दो चम्मच
  14. जीरा 1/2 चम्मच
  15. सोडा चुटकी भर
  16. नमक स्वाद अनुसार
  17. तेल तलने के लिए जरूरत के मुताबिक
  18. दही बरा के लिए सामग्री-
  19. उरद दाल 1/2कप
  20. रावा 2चम्मच
  21. नमक स्वाद अनुसार
  22. तेल तलने के लिए जरूरत के मुताबिक
  23. दही 1कप
  24. भुना हुआ जीरा मिर्ची पाउडर 1चम्मच
  25. कसा हुआ अदरक 1 चम्मच
  26. तड़का के लिए सामग्री -
  27. तेल 1 चम्मच
  28. सरसों 1 चम्मच
  29. सुखी लाल मिर्च 2
  30. करी पत्ता 2चम्मच
  31. आलू दम के लिए सामग्री-
  32. उबले हुए आलू 4-5
  33. तेजपत्ता 1
  34. जीरा 1/1 चम्मच
  35. कटा हुआ प्याज 1
  36. कटा हुआ टमाटर 1
  37. सुखी लाल मिर्च 2
  38. हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
  39. लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
  40. जीरा पाउडर 1/2 चम्मच
  41. धनिया पाउडर 1 चम्मच
  42. गरम मसाला पाउडर 1/4 चम्मच
  43. बारीक कटा हुआ हरा धनिया 1चम्मच
  44. नमक स्वाद अनुसार
  45. तेल एक चम्मच
  46. घुगुनी के लिए सामग्री-
  47. पिला मटर 1कप
  48. साबुत जीरा 1 चम्मच
  49. प्याज एक कटा हुआ
  50. टमाटर 1 कटा हुआ
  51. अदरक लहसुन का पेस्ट 1चम्मच
  52. हल्दी पाउडर 1/2चम्मच
  53. लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
  54. धनिया पाउडर 1चम्मच
  55. जीरा पाउडर 1चम्मच
  56. गरम मसाला 1/4 चम्मच
  57. आमचूर पाउडर 1 चम्मच
  58. कटा हुआ हरे धनिया के पत्ते दो चम्मच
  59. नमक स्वाद अनुसार
  60. तेल एक चम्मच

निर्देश

  1. सरू चकुली बनाने की विधि-
  2. उड़द दाल और चावल को 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो लें।
  3. छान के पीस लें।
  4. एक बर्तन में निकाल ले।
  5. जरूरत है तो पानी मिला ले।
  6. मिश्रण ना ज्यादा गाढ़ा ना ज्यादा पतला होना है।
  7. इसमें नमक डालें और मिला ले।
  8. टढककर आधे घंटे के लिए रख दें।
  9. तवा में थोड़ा सा तेल डालें और फैला लें।
  10. इसमें एक चम्मच मिश्रण को डालें और फैला लें।
  11. जितना पतला हो सके उतना पतला फैलाएं।
  12. एक तरफ हो जाने के बाद पिठा को पलट दे।
  13. जब दोनों तरफ अच्छे से हो जाए तब प्लेट में निकाल दे।
  14. इसी तरह सारे चकुली पिठा बनाएं।
  15. बरा बनाने की विधि-
  16. उरद डाल को 2 से 3 घंटे के लिए भिगो कर रखें।
  17. दाल को छान लें और ग्राइंडर में अच्छे से पीस ले।
  18. एक बर्तन में निकालें।
  19. इसमें नमक, प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता, धनिया पत्ता, बारीक कसा हुआ अदरक डालें।
  20. जीरा और खाने का सोडा डालें और अच्छे से मिला लें।
  21. कढ़ाई में तेल गरम करें।
  22. थोड़ा सा मिश्रण ले इससे बड़ा का आकार देकर कडाई में डाले।
  23. दोनों तरफ सुनहरा होने तक तलें।
  24. दही बरा बनाने की विधि-
  25. उड़द दाल को धो लें और 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो लें।
  26. दाल को छान लें और ग्राइंडर में अच्छे से पीस ले।
  27. इसमें नमक और रावा मिला लें।
  28. इस मिश्रण को हाथों की सहायता से अच्छे से फेंट लें।
  29. तकि ये मिश्रण हल्का हो जाए।
  30. मिश्रण सही है या नहीं जानने के लिए एक टुकड़ा मिश्रण को एक कटोरी पानी में डालें।
  31. अगर एक मिश्रण ऊपर तैरने लगा मतलब मिश्रण पर्फेक्ट है। नहीं तो फिर से फैंटे।
  32. तलने के लिए कढ़ाई में तेल गरम करें।
  33. थोड़ा सा मिश्रण ले इससे बड़ा का आकार देकर कडाई में डाले।
  34. दोनों तरफ सुनहरा होने तक तले।
  35. कढ़ाई में से निकाल ले और गुनगुना पानी में 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  36. एक बड़ा सा बर्तन ले। उसमें दही, कसा हुआ अदरक, पानी, नमक और भुना हुआ जीरा लाल मिर्च पाउडर मिला लें।
  37. एक एक बड़ा को पानी में सै निचोड़ कर निकाल लें।
  38. सारे बड़े को दही मिश्रण में डालें।
  39. तडका पैन में तेल गरम करें। इसमें राई, लाल मिर्च, करी पता डालें। गैस बंद कर दें।
  40. तड़का को थोड़ा ठंडा होने दें उसके बाद दही बड़े में डालें।
  41. आलू दम बनाने की विधि-
  42. कढ़ाई में तेल गरम करें इसमें तेजपत्ता,सुखी लाल मिर्च और जीरा डालें।
  43. कटा हुआ प्याज डालें और भून लें।
  44. अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 2 मिनट के लिए पकाएं।
  45. कटे हुए टमाटर डालें।
  46. सारे मसाले और नमक डालें।
  47. मिला ले और ढककर पकाए।
  48. जब कढ़ाई के साइड में से तेल छोड़ने लगे तब आलू डालें(उबले और कटे हुए)।
  49. अच्छे से मिला लें।
  50. एक कप पानी डालें और ढककर पकाए।
  51. जब ग्रेवी थोड़ा गाढ़ा हो जाए तब गरम मसाला पाउडर और धनिया पत्ता डाल ले।
  52. गैस बंद कर दे।
  53. घुगुनी बनाने की विधि -
  54. मटर को रात भर भिगो दें।
  55. कुकर में उबाल लें।
  56. पानी से निकाल के अलग रखें।
  57. कढ़ाई में तेल गरम करें।
  58. उसमें जीरा, कटे हुए प्याज डालें।
  59. प्याज भूलने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
  60. 2 मिनट पकाएं उसके बाद टमाटर डालें।
  61. नमक और सारे मसाले डाले।
  62. जब साइड से तेल छूटने लगे तब उबला हुआ मटर डालें।
  63. अच्छे से मिला लें 2 मिनट तक ढक्के पकाएँ।
  64. दो कप पानी डालें।
  65. ढककर 5 मिनट तक पकाएं।
  66. घुगुनी का ग्रेवी हमेशा पतला ही रहता है।
  67. अब इसने गरम मसाला पाउडर और कटा हुआ धनिया का पत्ता डाले और गैस बंद कर दें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें
A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर