होम / रेसपीज़ / परंपरागत नाश्ता अनारदाना छोले भटूरे विद मसाला आलू ट्विस्ट

Photo of Paramparagat nashta chhole bhature vid masala aalu twist by Poonam Arora at BetterButter
1124
0
0.0(0)
0

परंपरागत नाश्ता अनारदाना छोले भटूरे विद मसाला आलू ट्विस्ट

Feb-28-2019
Poonam Arora
315 मिनट
तैयारी का समय
45 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

परंपरागत नाश्ता अनारदाना छोले भटूरे विद मसाला आलू ट्विस्ट रेसपी के बारे में

छोले भटूरे परंपरागत नाश्ता जो बहुत पसंद किया जाता है। मैंने इसमें कुछ ट्विस्ट देकर इसे और भी स्वादिष्ट बना दिया है। दिल्ली में छोले भटूरे के साथ मसालेदार आलू खाए जाते हैं, तो मैंने उन्हें भी बनाया है। बिना प्याज के यह सात्विक काले छोले,आलू और अनार दाने के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। छोलों के साथ आलू डालने से यह ग्रेवी गाड़ी और स्वादिष्ट हो जाती हैं। मसालेदार आलू बहुत स्वादिष्ट लगते हैं छोले भटूरे के साथ। भटूरे में सूजी डालने से भटूरे का स्वाद बढ़ जाता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाए हैं? यह छोले भटूरे विद मसाला आलू।

रेसपी टैग

  • वेज
  • सामान्य
  • रोज़ के लिए
  • पंजाबी
  • उबलना
  • तलना
  • नाश्ता और ब्रंच
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 4

  1. १. छोले के लिए-
  2. एक कप छोले ५ घंटे गर्म पानी में भीगे हुए
  3. दो आलू बड़े टुकड़ों में कटा
  4. आंवला सुखा हुआ ५ फांके
  5. नमक स्वाद अनुसार
  6. आधा छोटा चम्मच जीरा
  7. दो हरी मिर्च लंबाई में कटी
  8. आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  9. अनार दाना पाउडर एक चम्मच
  10. छोले मसाला एक चम्मच
  11. गरम मसाला एक चम्मच
  12. अमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच
  13. धनिया पाउडर एक चम्मच
  14. नमक स्वाद अनुसार
  15. एक चमचा तेल
  16. पानी आवश्यकतानुसार
  17. २. भटूरे के लिए-
  18. मैदा 1 कप
  19. एक चौथाई कप सूजी
  20. एक बड़ा चम्मच दही
  21. एक बड़ा चम्मच तेल
  22. एक छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  23. नमक स्वाद अनुसार
  24. तलने के लिए तेल
  25. ३. मसालेदार आलू के लिए-
  26. तीन उबले हुए आलू कटे हुए
  27. लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
  28. धनिया पाउडर एक चम्मच
  29. काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच
  30. गरम मसाला पाउडर आधा चम्मच
  31. जीरा पाउडर आधा चम्मच
  32. आमचूर पाउडर आधा चम्मच
  33. नमक स्वाद अनुसार
  34. जीरा आधा चम्मच
  35. हरा धनिया एक बड़ा चमचा कटा हुआ
  36. एक चमचा तेल

निर्देश

  1. सबसे पहले छोलो में आलू,नमक और आंवला डालकर 4 सिटी आने तक उबालें।छोले छोटे वाले लें।
  2. उबलने में बहुत ज्यादा पानी ना डालें।
  3. पैन में तेल गरम करें और जीरा चटकाए।
  4. हरी मिर्च डालकर चलाएं।
  5. आधा कटोरी पानी में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,अमचूर पाउडर,छोले मसाला, अनारदाना पाउडर और जीरा पाउडर डालकर घोले।
  6. घोले हुए मसाले को पैन में डालकर चलाएं।
  7. उबले हुए छोले और आलू पानी सहित डाल दे।
  8. अच्छे से उबलने दे।
  9. जब अच्छे से उबल जाए तब गरम मसाला पाउडर मिलाएं और ढक कर गैस बंद कर दे।
  10. भटूरे के लिए मैदा में नमक,बेकिंग पाउडर, सूजी,तेल और दही मिलाएं।
  11. गुनगुने पानी से गूंथ ले।
  12. हल्के गीले कपड़े से ढक कर रख दे।
  13. 10 मिनट बाद भटूरे बनाए।
  14. जब तक मसालेदार आलू बनाने के लिए पैन में तेल डालें।
  15. जीरा चटकाए और गरम मसाला छोड़कर सभी सूखे मसाले डाल दे।
  16. उबले हुए आलू भी मिला दे।
  17. आलू अच्छे से भून जाने पर कटा हुआ धनिया डालें और ऊपर से गरम मसाला डालकर ढककर गैस बंद कर दे।
  18. अब कढ़ाई में तेल गरम करें।
  19. ओवल शेप के भटूरे बेले।
  20. गर्म तेल में तल ले।
  21. गरमा गरम भटूरे,छोले और मसालेदार आलू के साथ परोसे।
  22. साथ में प्याज, अचार और चटनी भी रखें।
  23. यदि प्याज ना खाते हो तो ना रखें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर