होम / रेसपीज़ / ब्लूबेरी चीज़ केक

Photo of Blueberry Cheesecake by BetterButter Editorial at BetterButter
3360
144
4.6(0)
0

ब्लूबेरी चीज़ केक

Sep-02-2015
BetterButter Editorial
0 मिनट
तैयारी का समय
60 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

ब्लूबेरी चीज़ केक रेसपी के बारे में

एक बिस्कुट, मलाईदार कस्टर्ड और ब्लूबेरी सॉस के साथ ।

रेसपी टैग

  • ऑस्ट्रेलियाई
  • मिठाई

सामग्री सर्विंग: 4

  1. 6 कप क्रीम
  2. 2 कप क्रीम चीज़
  3. 1 कप चीनी
  4. 1 कप डाइजेस्टिव बिस्कुट का चूर्ण
  5. 3/4 कप दूध
  6. 4 अंडे का पिला भाग(योक)
  7. 3 बड़े चम्मच मक्खन
  8. 2 बड़े चम्मच जिलेटिन
  9. 2 बड़े चम्मच वेनिला एसेंस
  10. 2 बड़े चम्मच नीबू का रस
  11. 1/2 कप ब्लूबेरी
  12. 1 बड़ा चम्मच जिलेटिन
  13. 2 कप पानी

निर्देश

  1. एक कटोरी में मक्खन के साथ बिस्कुट मिक्स करे और एक पाई डिश के तल पर समान रूप से फैलाए। अब इसे एक घंटे के लिए फ्रिज मे ठंढा होने के लिए रख दें।
  2. एक कटोरी में क्रीम चीज,वेनिला एसेंस,और नींबू का रस एक साथ मिलाएं।
  3. पानी का 1 1/2 कप के साथ जिलेटीन को घोलें और एक तरफ रखें
  4. एक पैन में दूध उबाल लें।
  5. अंडे और चीनी को 2 चम्मच दूध के साथ मिलाएं। एक पैन में इसे डाले और, लगातार हिलाते रहें और हल्की आंच पर तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाएं।
  6. आंच से उतारें और इसमें जिलेटिन मिलाएं। अब इसे ठंडा होनें दें।
  7. अब इसे तैयार चीज़ मिश्रण के साथ मिलाए।
  8. अब क्रीम को तेजी से फेंटे जब तक कि मोटी(गाढ़ी) न हो जाए और उसे चिज मिश्रण मे मिलाएं।
  9. अब क्रीम-चीज़ मिश्रण को पाई डिश के उपर डालें और फ्रिज में सख्त होने तक रखें।
  10. फिर ठंडे पानी मे जिलेटिन घोलें और ब्लूबेरी के साथ मिलाएं।
  11. मिश्रण को उबाल लें और इसे पकने दें।
  12. अब इसे सेट चीज केक पर डालें और परोसने से पहले 30 मिनट तक फ्रिज मे ठंढा होने दें।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर