होम / रेसपीज़ / भरवा अनारकली पनीर

Photo of Bharwa Anarkali Paneer by chef poonam at BetterButter
4337
66
4.3(0)
0

भरवा अनारकली पनीर

Sep-03-2015
chef poonam
0 मिनट
तैयारी का समय
20 मिनट
खाना बनाने का समय
2 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • वेज
  • डिनर पार्टी
  • अवधी
  • मुख्य डिश
  • बिना अंडे के

सामग्री सर्विंग: 2

  1. पनीर - 100 ग्राम
  2. अनारदाना - 1/2 cup
  3. खोया - 1/4 कप
  4. नमक स्वादानुसार
  5. हरी मिर्च कटी हुई - 1/2 छोटा चम्मच
  6. बेसन - 1 कप
  7. शुद्ध तेल - 1 चम्मच
  8. टमाटर - 200 ग्राम
  9. कश्मीरी मिर्च - 1 छोटा चम्मच
  10. क्रीम - 2 चम्मच
  11. अदरक-लहसुन का पेस्ट -1 छोटा चम्मच
  12. जीरा पावडर - 1 छोटा चम्मच
  13. धनिया पावडर - 1 छोटा चम्मच
  14. देसी घी - 1 चम्मच

निर्देश

  1. सबसे पहले खोया, मिर्च और अनारदाने का एक मिश्रण बना लें| पनीर के टुकड़े कर लें, खोया का मिश्रण इसमें भर दें|
  2. अब बेसन, नमक, कश्मीरी मिर्च और पानी को मिला कर एक घोल बना लें| इसे अलग रख दें|
  3. भरे हुए पनीर को बेसन के घोल में डुबो लें और इसे गर्म तेल में डीप फ्राई करें| इन्हे तेल से निकाल दें और अलग रख दें|
  4. बाद में टमाटर को कश्मीरी मिर्च और कुछ अनारदानों के साथ उबाल लें| इसे ठंडा होने दें| फिर इसे एक बारीक़ छलनी से छान लें|
  5. एक फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें, इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और कश्मीरी मिर्च डाल दें, बाद में टमाटर की प्यूरी और मसाले डाल दें, फिर थोड़ा नमक डाल दें और आखिर में इसमें घी और क्रीम डाल दें|
  6. अब डिश में कढ़ी को निकाल लें और इसे अनारदाने और क्रीम के साथ सजाइये| इसे प्यार से गर्मा-गर्म परोसें|

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर