होम / रेसपीज़ / मांस पिटा पॉकेट।

Photo of Meat Pita Pockets by Jyothi Rajesh at BetterButter
1206
17
0.0(0)
0

मांस पिटा पॉकेट।

Sep-21-2015
Jyothi Rajesh
0 मिनट
तैयारी का समय
300 मिनट
खाना बनाने का समय
4 लोग
पर्याप्त
निर्देश पढ़ें बाद के लिए सेव करे

रेसपी टैग

  • नॉन-वेज
  • डिनर पार्टी
  • मिडिल ईस्ट
  • मुख्य डिश

सामग्री सर्विंग: 4

  1. पिटा ब्रेड के लिएः
  2. मैदा 3 कप और थोङा अधिक।
  3. तुरन्त खमीर - 1 बड़ा चम्मच।
  4. गुनगुने पानी - 1 1/4 कप।
  5. चीनी-1 छोटा चम्मच।
  6. नमक -1 छोटा चम्मच।
  7. जैतून तेल-2 छोटे चम्मच।
  8. मिंट-लहसुन दही डिप के साथ मध्य पूर्वी मीटबॉल के लिए-
  9. मटन कीमा-1/2 किलो
  10. प्याज- 1 बारीक कटा हुआ।
  11. अदरक -1 छोटा चम्मच कसा हुआ।
  12. लहसून फली -2 छोटे चम्मच (कुचला हुआ)
  13. सभि मसालें-2 बङे चम्मच( नोट देंखे)
  14. नमक स्वाद के लिए।
  15. ताजा धनिया और पुदीना पत्ते - 1/3 कप बारीक कटा हुआ
  16. नींबू रस- 1नींबू का।
  17. अंडा -1
  18. ब्रेड क्रम्बस-3 बङे चम्मच।
  19. हल्के तलने के लिए तेल।
  20. दही -1 कप।
  21. लहसून फली-1 (कुचला हुआ)
  22. पुदीना पत्ता -1 बङा चम्मच।
  23. नमक स्वाद के लिए।
  24. भूना हुआ जीरा पाउडर-1/4 छोटा चम्मच।
  25. सभी मसाला पाउडर: (मसाला 1: 1: 1/2 अनुपात में नीचे दिया गया है)
  26. 1 चम्मच - दालचीनी पाउडर
  27. लौंग पाउडर-1 छोटा चम्मच।
  28. जायफल - 1/2 चम्मच

निर्देश

  1. ब्रेड के लिए: एक कटोरी में गुनगुना गर्म पानी लें, पानी में चीनी और खमीर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  2. 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें जब तक कि मिश्रण में झाग न उठे। यदि यह झाग नहीं उठता है, तो मिश्रण को छोड़ दें और फिर से शुरू करें।
  3. एक अलग कटोरे में, आटा और नमक डालें, मिलाएं। बीच में एक कुआं जैसा बनायें, इसमें खमीर मिश्रण को डालें और नरम और चिकनी आटा में गूंध लें।
  4. आटा को साफ सतह पर रखें ,थोङा मैदा छिङकें ,आटा को खींचकर और फिर उसे वापस मोङ कर,आटा को चिकनी और लोचदार होने तक कुछ मिनट के लिए गूंधें ।
  5. इसे उसी कटोरे में रखें जिसमें आपने शुरू किया, कटोरा और आटा को जैतून के तेल के साथ ग्रीस करें और नम कपड़े से इसे कवर करें।
  6. इसे कम से कम 1 घंटे तक प्रूफिंग के लिए छोड़ दें या आटा के आकार से मात्रा दोगुनी होने तक।
  7. आटा के आकार को दोगुना करने के बाद, आटा एक बार फिर से गूंध लें ।
  8. आटा को समान आकार के हिस्सों में विभाजित करें (मैं 7 बराबर हिस्से करता हूं)।
  9. आटा को गोल आकार में बनाएं और हल्के से मैदा के साथ आटा को कवर करें ताकि वे एक साथ चिपक न सकें। इसे लगभग 10-15 मिनट तक रहने दें।
  10. अब डिस्क आकार में आटा को रोल करें। आटा के सभी भागों के लिए समान मोटाई रखें।
  11. रोल्ड डिस्क को हल्के ढंग से मैदा लगे सतह पर रखें और इसे 30-40 मिनट तक छोङ दें या जब तक यह फ्लफी होकर उठने नहीं लगता है।
  12. 210 डिग्री सेल्सियस के लिए ओवन को पहले से गर्म करें। चर्मपत्र कागज लगे हुए बेकिंग ट्रे पर बहुत धीरे से डिस्क को फ्लिप करें। निचले भाग को जो सतह के साथ लगा होता है उसे उपर की ओर रखें ।
  13. एक और तरीका एक फ्लफी पिटा पाने के लिए ,सतह पर पानी छिङकते रहें, ताकि वे हल्का गीला हो और पिटा को बढ़ने में मदद कर सकें।
  14. पीटा को समान रूप से पकाने के लिए करीब 10 मिनट के लिए पूहले से गर्म ओवन में बेकिंग ट्रे को चारों ओर एक या दो बार धुमाते हुए पिटा को पकाएं। पीटा की सतह को हल्के ढंग से भूरे रंग में बदलने और पफ्ड होने तक बेक करें।
  15. यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि बेकिंग ट्रे पर डिस्क को फ्लिप करते समय काउंटर से सटा सतह उपर की ओर होें। पानी के साथ स्प्रे करें ताकी, सतह हल्का गीला हों। इससे पिटा का समान रूप से बढना और ब्राउन होना सुनिश्चित होता है।
  16. पुदीना-लहसुन दही डिप के साथ मध्य पूर्वी मांस बॉल बनाने के लिए:
  17. सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। इसे 10-15 मिनट तक छोङ दें।
  18. इस बीच एक पैन में तेल गर्म करें।
  19. अब मांस के छोटे हिस्से को बॉल के आकार में बनाएं और सभी ओर सुनहरे भूरे रंग में बदलने तक हल्के तलें।
  20. ताजा पुदीना- लहसुन दही डिप के साथ एपेटाइज़र के रूप में गरम मीटबॉल को परोसें।
  21. ताजा पुदीना लहसुन दही डिप बनाने के लिए, मलमल कपड़े में लगभग 30 मिनट के लिए गाढी दही को लटकाएं। फिर 1 लहसुन का फली, ताजा पुदीना पत्ता, नमक और थोङा भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं।
  22. मैंने इन पिटा को पीटा पॉकेट के रूप में परोसा , जो कि मध्य पूर्वी मीट बॉल और पुदीना लहसुन दही सॉस से भरा था। यह स्वादिष्ट था!
  23. यह डिश एक बेहतरीन पार्टी डिश है ।आप पीटा ब्रेड एक दिन आगे बना सकते हैं। पिटा ब्रेड को 4-5 दिनों के लिए फ्रिज मे रखा जा सकता है।

रीव्यूज़ (0)  

आप इस रेसिपी को कैसे रेट करेंगे? कृपया अपनी रिव्यू सबमिट करने से पहले एक स्टार रेटिंग डाले।

रिव्यु सबमिट करें

इसी तरह की रेसिपीज़

A password link has been sent to your mail. Please check your mail.
Close
शेयर